इनर व्हील क्लब द्वारा इनसटॉलेशन सेरेमनी का आयोजन किया गया था जिसमें पूर्व अध्यक्ष मीना अग्रवाल ने इनरवहील की होने वाली नई अध्यक्ष ज्योति सिंह को कॉलर एवं पिन पहनाकर पदभार ग्रहण कराया और आने वाली टीम को शुभकामनाएं एवं बधाइयां दी
इनरवहील की 2026-27 की थीम ‘“grow and flourish “ के तहत नई टीम ने इस थीम का पोस्टर हाथ मे लेकर और फूलो का ताज पहनकर पद ग्रहण किया है।
इस ख़ास मौक़े पर पदग्रहण के साथ नगर में हाई स्कूल एवं इंटर के अव्वल आए बच्चों को पुरस्कृत किया एवं उनके उज्जवल भविष्य की कामना की गई।
इस कार्यक्रम में इनर व्हील की सारी सदस्यों की उपस्थिति रही है। कार्यक्रम का बहुत ही सुन्दर संचालन डॉक्टर प्रियंका त्रिपाठी ने किया। मीता जालान के ख़ूबसूरत नृत्य ने इस कार्यक्रम में रंग भर दिया। खुशबु पांडे के गीतों ने चार चाँद लगा दिया ।
और रोटरी क्लब प्राइड एवं रोटरी क्लब मऊ के प्रेसीडेंट एवं सेक्रेटरी ने भी इस ख़ास मौक़े पर इनर विल की नई अध्यक्ष ज्योति सिंह को पुष्प भेंट करके बधाइयां दी।
