भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण यानी ( सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय भारत सरकार ) NHAI ने राष्ट्रीय राजमार्ग 128 B के बलिया से मऊ खंड को 4-लेन में विकसित करने के संरेखण को हरी झंडी दे दी है। मंजूरी मिलते ही इस परियोजना पर जमीनी काम शुरू कर दिया गया है। सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय भारत सरकार के CGM *नवीन कुमार ने उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री श्री ए.के. शर्मा* को पत्र लिखकर इसकी जानकारी दी है। पत्र के अनुसार बलिया के तीखा के पास NH-31 पर जंक्शन से मऊ तक 4-लेन NH-128 B के विकास के लिए DPR सलाहकार की नियुक्ति हेतु निविदा पहले ही आमंत्रित की जा चुकी है।
आपको बता दे

कि सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय की संरेखण अनुमोदन समिति AAC ने 23 मई 2026 को हुई बैठक में मऊ-बलिया खंड के 4-लेन संरेखण को मंजूरी दे दी। इसके बाद NHAI ने फील्ड में जरूरी गतिविधियां शुरू कर दी हैं।मंत्रालय के नीतिगत दिशा-निर्देशों के अनुसार इस पूरे खंड में आने वाले सभी मौजूदा लेवल क्रॉसिंग को रोड ओवर ब्रिज यानी ROB में अपग्रेड किया जाएगा। इससे इस मार्ग पर आवागमन और तेज और सुरक्षित होगा।

NHAI अधिकारियों के अनुसार DPR अंतिम रूप लेने के बाद 4-लेन अपग्रेडेशन और ROB निर्माण की पूरी परियोजना को सक्षम प्राधिकारी से अंतिम स्वीकृति के लिए भेजा जाएगा।इस 4-लेन सड़क के बनने से मऊ और बलिया के बीच की दूरी कम समय में तय होगी। माल ढुलाई आसान होगी और पूर्वांचल को राष्ट्रीय राजमार्ग नेटवर्क से बेहतर कनेक्टिविटी मिलेगी। स्थानीय लोगों को रोजगार के नए अवसर भी मिलेंगे।जनपद मऊ और बलिया के जनप्रतिनिधियों और व्यापारियों ने इस निर्णय का स्वागत किया है और इसे क्षेत्र के विकास की दिशा में बड़ा कदम बताया है।