शिक्षा के साथ संस्कार और नेतृत्व के गुणों को विकसित करने की परंपरा को आगे बढ़ाते हुए सेंट जेवियर्स हाई स्कूल, मऊ में सत्र 2026-27 के लिए इन्वेस्टीचर सेरेमनी का आयोजन अत्यंत भव्यता और उल्लास के साथ सम्पन्न हुआ। यह समारोह न केवल पदाधिकारियों के सम्मान का, बल्कि आने वाले वर्ष के लिए विद्यालय की नई दिशा एवं नीति तय करने का प्रतीक बना।
कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। विद्यालय के डायरेक्टर अभिषेक आदित्य, जॉइंट डायरेक्टर श्रीमती गरिमा जयसवाल, रेजिडेंशियल डायरेक्टर गौतम जयसवाल , जॉइंट रेजिडेंशियल डायरेक्टर श्रीमती दीपिका जयसवाल एवं एकेडमिक डायरेक्टर डॉ. कमलापति ठाकुर ने संयुक्त रूप से दीप जलाकर ज्ञान, सत्य और सेवा के प्रकाश को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।
सरस्वती वंदना, राष्ट्रगान और बैंड की अनुशासित धुनों के बीच नव-निर्वाचित छात्र परिषद ने मार्च पास्ट कर सभी को गर्व से भर दिया।
समारोह को संबोधित करते हुए डायरेक्टर अभिषेक आदित्य ने कहा:
"प्रिय विद्यार्थियों, आज आपने जो बैज धारण किया है वह केवल धातु का टुकड़ा नहीं है। यह आपके चरित्र, आपकी जिम्मेदारी और आपके संकल्प का प्रतीक है।
सेंट जेवियर्स आपको केवल अंक नहीं, आदर्श देता है। मुझे विश्वास है कि आप सभी अपने आचरण और परिश्रम से इस विद्यालय का नाम स्वर्ण अक्षरों में लिखेंगे। आप ही कल के भारत का भविष्य हैं। उठो, जागो और लक्ष्य तक पहुंचो।"
नवगठित छात्र परिषद 2026-27 - "विद्यालय की नई धड़कन"
मुख्य पदाधिकारी
हेड बॉय : प्रशांत कुमार , डिप्टी हेड बॉय : आशुतोष तिवारी , हेड गर्ल : चांद खान , डिप्टी हेड गर्ल : सानवी वर्मा
विभागीय स्तम्भ
डिसिप्लिन इंचार्ज : आराध्या सिंह , स्पोर्ट्स कैप्टन : अंश सिंह , कल्चरल इंचार्ज : प्रज्ञा राय
रेड हाउस : कैप्टन - शेख सबा, वाइस कैप्टन - आकृति , ग्रीन हाउस : कैप्टन - मुकुल गुप्ता, वाइस कैप्टन - नसरा खान
येलो हाउस : कैप्टन - सृष्टि, वाइस कैप्टन - ऋषु गुप्ता , ब्लू हाउस : कैप्टन - निधि यादव, वाइस कैप्टन - संस्कृति चौरसिया
शिक्षक परिषद - मार्गदर्शक का दायित्व
डिसिप्लिन इंचार्ज - प्रेम चंद पाल , स्पोर्ट्स इंचार्ज - रवि भारद्वाज , कल्चरल इंचार्ज - अंकिता मद्धेसिया
हाउस इंचार्ज – रेड (हाउस) सानिया, ग्रीन (हाउस) नेहा गुप्ता, येलो (हाउस) श्रीमती रितिका, ब्लू (हाउस) श्रीमती कीर्ति
शपथ और संकल्प समारोह के अंत में सभी पदाधिकारियों ने "Declaration of Duty" पर हस्ताक्षर किए और संकल्प लिया:
"मैं ईमानदारी, निष्ठा और समर्पण के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करूंगा/करूंगी और सेंट जेवियर्स हाई स्कूल की गरिमा को सदैव बनाए रखूंगा/रखूंगी।"
कार्यक्रम में प्रधानाचार्य संदीप कुमार दुबे जी एवं उप-प्रधानाचार्य

रवि प्रताप शर्मा जी सहित समस्त शिक्षकगण,
रवि प्रताप शर्मा जी सहित समस्त शिक्षकगण,
अभिभावक एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
विद्यालय परिवार ने नव-निर्वाचित छात्र परिषद को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
