बीज वितरण अब साथी पोर्टल से 20 जुलाई तक पंजीकरण जरूरी....नहीं तो लाइसेंस रद्द


कृषि विभाग ने बीज वितरण की व्यवस्था को पूरी तरह ऑनलाइन और पारदर्शी बनाने का निर्णय लिया है। अब किसानों को अनुदानित एवं अन्य बीजों का वितरण *"साथी"* पोर्टल के माध्यम से ही किया जाएगा। जिला कृषि अधिकारी सोमप्रकाश गुप्ता ने बताया कि इसके लिए विभाग द्वारा जनपद के 601 लाइसेंस प्राप्त निजी बीज विक्रेताओं का आईडी और पासवर्ड पहले ही जारी किया जा चुका है।जिला कृषि अधिकारी ने समस्त लाइसेंसधारी निजी बीज विक्रेताओं को सूचित किया है कि जिन विक्रेताओं ने अभी तक साथी पोर्टल पर पंजीकरण नहीं कराया है, वे 20 तारीख तक आवश्यक अभिलेखों के साथ अपना पंजीकरण अनिवार्य रूप से पूर्ण कर लें।

1 अगस्त 2026 से जनपद में बीज का समस्त वितरण केवल साथी पोर्टल के माध्यम से ही होगा, जो निजी बीज विक्रेता समय से पंजीकरण नहीं कराएंगे, उन्हें पोर्टल के माध्यम से बीज वितरण की सुविधा नहीं मिल सकेगी। साथ ही शासन के निर्देशों के अनुसार ऐसे विक्रेताओं का लाइसेंस भी निरस्त कर दिया जाएगा।


Uploaded Image

 सोमप्रकाश गुप्ता ने बताया पंजीकरण और पोर्टल से जुड़ी किसी भी जानकारी या सहायता के लिए बीज विक्रेता जिला कृषि अधिकारी, मऊ कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि विभाग का उद्देश्य इस नई व्यवस्था से बीज वितरण में पारदर्शिता लाना और किसानों को समय से गुणवत्तापूर्ण बीज उपलब्ध कराना है।