मऊ जनपद के अलीनगर निवासी यशराज प्रजापति ने अपने पहले ही प्रयास में NEET परीक्षा क्वालीफाई कर बड़ी सफलता हासिल की है। यशराज की इस उपलब्धि ने पूरे क्षेत्र का गौरव बढ़ाया है।
यशराज ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा गांव के प्राथमिक विद्यालय से प्राप्त की। इसके बाद उन्होंने लिटिल फ्लॉवर चिल्ड्रेन स्कूल से हाईस्कूल तथा एस.वी. चिल्ड्रेन स्कूल से इंटरमीडिएट की पढ़ाई पूरी की।
यशराज के पिता राजेश प्रजापति अलीनगर में सिलाई का काम करते हैं। सीमित आर्थिक संसाधनों के बावजूद उन्होंने अपने बेटे की पढ़ाई में कोई कमी नहीं आने दी। कड़ी मेहनत, लगन और परिवार के सहयोग से यशराज ने पहले ही प्रयास में NEET जैसी प्रतिष्ठित परीक्षा में सफलता हासिल कर यह साबित कर दिया कि मेहनत और दृढ़ संकल्प के आगे आर्थिक कठिनाइयाँ भी छोटी पड़ जाती हैं।
यशराज की इस उपलब्धि पर क्षेत्र के लोगों, शिक्षकों और शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
