मऊ। शासन ने प्रशासनिक फेरबदल करते हुए उप जिलाधिकारी राजेश अग्रवाल का तबादला बहराइच कर दिया है। वहीं प्रयागराज में तैनात अविनाश सिंह यादव का स्थानांतरण मऊ के लिए किया गया है। इस आदेश के बाद जिले के प्रशासनिक महकमे में बदलाव देखने को मिलेगा।
सूत्रों के अनुसार राजेश अग्रवाल अब बहराइच में नई जिम्मेदारी संभालेंगे, जबकि अविनाश सिंह यादव मऊ पहुंचकर उप जिलाधिकारी के रूप में कार्यभार ग्रहण करेंगे। स्थानांतरण आदेश जारी होने के बाद संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों में चर्चा का माहौल है।
प्रशासनिक सूत्रों का कहना है कि यह तबादला सामान्य प्रक्रिया के तहत किया गया है। नए उप जिलाधिकारी के आगमन से जिले में राजस्व और प्रशासनिक कार्यों में गति आने की उम्मीद जताई जा रही है
