मऊ साड़ी व्यापार एसोसिएशन की युवा बैठक सम्पन्न, युवाओं की सक्रिय भागीदारी।युवा व्यापारियों से मिलेगी मऊ को नयी पहचान


Uploaded Image

मऊ। मऊ साड़ी व्यापार एसोसिएशन के अंतर्गत गठित की जा रही युवा टीम की बैठक दिनांक 17 अप्रैल शाम 7 बजे सम्पन्न हुई। 

बैठक में मऊ के बड़ी संख्या में युवा साड़ी व्यापारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और संगठन के प्रति अपनी सक्रियता दिखाई।

बैठक की अध्यक्षता वरिष्ठ उपाध्यक्ष मौलवी इक़बाल मोहम्मदी और सरपरस्ती इकबाल बनारसी ने की 
बैठक में एसोसिएशन के अध्यक्ष जमाल अर्पण, महासचिव शफीकुर रहमान कोठारी एवं मुख्य कार्यकारिणी सदस्य इक़बाल बनारसी विशेष रूप से उपस्थित रहे। इनके साथ ही युवा साड़ी व्यापारियों में आतिफ मेट्रो, फरहान चमन, अदनान इंडियन, मोनिस गिरहस्त, अयाज़ सिमको, आज़म फैज़ी,मंजर आहूजा,दाऊद जे के, फरहान नफीस, नईम अख्तर,अफजाल वनडर सहित अनेक युवा व्यापारी मौजूद रहे।

बैठक के दौरान युवा टीम के गठन, संगठन से अधिक से अधिक युवाओं को जोड़ने तथा साड़ी व्यापार से जुड़े मुद्दों को मजबूती से आगे बढ़ाने पर विस्तार से चर्चा की गई। 

पदाधिकारियों ने युवाओं से अपील की कि वे संगठन के साथ जुड़कर व्यापारिक हितों की रक्षा और विकास में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएं।

इस अवसर पर मौलवी इक़बाल मोहम्मदी ने अपने संबोधन में कहा कि युवा वर्ग संगठन की असली ताकत है। यदि युवा आगे बढ़कर जिम्मेदारी निभाएं, तो मऊ का साड़ी व्यापार नई ऊंचाइयों तक पहुंच सकता है। उन्होंने युवाओं से एकजुट होकर संगठन को मजबूत बनाने का आह्वान किया।

अध्यक्ष जमाल अर्पण ने कहा कि युवाओं की भागीदारी से संगठन को नई ऊर्जा और दिशा मिलेगी। वहीं महासचिव शफीकुर रहमान कोठारी ने कहा कि युवा वर्ग संगठन की ताकत है और उनके सहयोग से साड़ी व्यापार को नई ऊंचाइयों तक ले जाया जा सकता है।

बैठक में उपस्थित सभी युवाओं ने संगठन के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जताई और भविष्य में सक्रिय रूप से कार्य करने का संकल्प लिया। एसोसिएशन ने विश्वास व्यक्त किया कि युवा टीम के गठन से संगठन और अधिक मजबूत होगा तथा साड़ी व्यापार के विकास को नई गति मिलेगी।