रक्षाबंधन के पावन पर्व पर ब्रह्माकुमारी संस्था की बहनों द्वारा जिला कारागार में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर ब्रह्मकुमारी बहनों ने जेल अधीक्षक आनंद कुमार शुक्ला जी को एवं जेल कर्मियों बंदी भाई- बहनों को राखी बांधकर रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दी तथा सभी का मुख मिठा कराया। कार्यक्रम के दौरान ब्रह्मकुमारी बहनों ने संस्था का परिचय देते हुए बताया कि ब्रह्माकुमारी संस्था का उद्देश्य मनुष्य को आध्यात्मिक ज्ञान राजयोग मेडिटेशन एवं सकारात्मक चिंतन के माध्यम से जीवन में शांति और श्रेष्ठ संस्कारों की ओर प्रेरित करना है। बहनों ने रक्षाबंधन के आध्यात्मिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि राखी केवल भाई- बहन के प्रेम का प्रतीक ही नहीं बल्कि स्वयं को नकारात्मक विचारों एवं सभी प्रकार के मतभेदों से उपर मानवीय मूल्यों को धारण कर समाज और राष्ट्र को सहयोग दे। इस अवसर पर उपस्थित बंदी भाइयों- बहनों एवं जेल कर्मियों को नशे से दूर रहने तथा नशा मुक्त जीवन जीने की प्रतिज्ञा भी कराई गई। कार्यक्रम के अंत में जेल अधीक्षक द्वारा ब्रह्माकुमारी संस्था की बहनों का आभार व्यक्त किया गया तथा ऐसे आध्यात्मिक एवं प्रेरणादायक कार्यक्रमों को समाज सुधार की दिशा में महत्वपूर्ण बताया गया।
इस अवसर पर ब्रह्माकुमारी पूनम बहन पूजा बहन आरती बहन प्रीति बहन विवेक भाई आदि उपस्थित रहे।
