समर्पण फाउंडेशन के तत्वाधान में मऊ महादेव घाट पर फल प्रसाद एवं जलपान वितरण किया गया।


सावन के अंतिम सोमवार पर हजारों भक्तों को समर्पण फाउंडेशन के द्वारा महादेव घाट पर फल प्रसाद एवं जलपान वितरण किया गया

ग्राम परसपुरा ब्लॉक परदहा निवासी अभिषेक पाण्डेय सुपुत्र लक्ष्मण पाण्डेय जी के इकलौते पुत्र है। ट्रेन दुर्घटना में दोनों पैर खो देने के बाद भी कभी हार नहीं माने और समर्पण फाउंडेशन के माध्यम से और उनकी टीम द्वारा मऊ में महादेव घाट पर सावन के अंतिम सोमवार को केला, सेब और जलपान हजारों भक्तों के बीच किया गया। यह कार्यक्रम शाम महादेव की आरती के बाद किया गया। और महादेव घाट पर अभिषेक पाण्डेय जी और उनकी टीम द्वारा आरती किया गया। अभिषेक को मुख्यमंत्री योगीआदित्य नाथ द्वारा समाजसेवा में राज्य युवा पुरस्कार से सम्मानित भी किया जा चुका है साथ ही समाजसेवा में सैकड़ों अवॉर्ड और वर्ल्ड रिकॉर्ड्स देश विदेश से मिल चुका है। अभिषेक पाण्डेय  हेल्पफुल नेचर के व्यक्ति और वे अपने कार्यों से किसी परिचय के मोहताज नहीं है है वो हर जरूरतमंद लोगो की निरंतर कई वर्षों से मदद करने का भरपूर प्रयासरत रहते है। इस नेक कार्य में उनके सहयोगी रहे। सुनील यादव, अश्वनी दुबे, राजकपूर, प्रदीप यादव, श्लोक यादव व अन्य सभी मौजूद रहे। अभिषेक जी ने महादेव का दर्शन पूजन और आरती कर सभी के लिए मांग कामना करते हुए सभी का आभार भी व्यक्त किए। और महादेव का आर्शीवाद प्राप्त किए।
Uploaded Image Uploaded Image