सेंट जेवियर्स हाई स्कूल, सिकटिया मऊ का शानदार परिणाम,सीबीएसई कक्षा 10वीं में छात्रों ने लहराया परचम


मऊ। सीबीएसई बोर्ड द्वारा घोषित कक्षा 10वीं के परीक्षा परिणाम में सेंट जेवियर्स हाई स्कूल, सिकटिया मऊ के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए एक बार फिर विद्यालय का नाम रोशन किया है। परिणाम घोषित होते ही विद्यालय परिसर में खुशी की लहर दौड़ गई।
विद्यालय के टॉप-10 मेधावी छात्रों ने शानदार अंक प्राप्त कर सफलता का नया इतिहास रचा। इन प्रतिभाशाली छात्रों का विवरण इस प्रकार है—
 हर्षिता बरनवाल – 96%
 अंशिका सिंह – 93%
 रूद्र प्रताप – 92%
 सौरव सिंह – 91%
 कृष्णा – 91%
 चाँद खान – 89.4%
 कृष्णा चौधरी – 89.4%
 नवनीत मिश्रा – 88%
 प्रज्ञा राय – 87.8%
 तन्मय श्रीवास्तव – 81.4%

इन शानदार परिणामों से विद्यालय परिवार गौरवान्वित महसूस कर रहा है।
विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री संदीप कुमार दुबे ने छात्रों को बधाई देते हुए कहा—
“यह सफलता विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत, शिक्षकों की लगन और अभिभावकों के सहयोग का परिणाम है। हमें अपने छात्रों पर गर्व है।“
वहीं उपप्रधानाचार्य श्री रवि प्रताप शर्मा ने कहा—
“हमारे विद्यार्थी निरंतर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहे हैं। यह विद्यालय की गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का प्रमाण है। हम उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हैं।“
अंत में विद्यालय परिवार ने सभी सफल छात्रों को हार्दिक शुभकामनाएँ देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
Uploaded Image Uploaded Image