ग्राम पंचायतों का कार्य काल 26 मई को समाप्त हो जाने के बाद उ प्र सरकार ने प्रधानों को ही चुनाव न होने तक प्रशासक तो बना दिया लेकिन अधिकार के संबंध में जारी गाइड लाइन जिसमें अधिकार दिया गया है कि सभी रूटीन के कार्य प्रधान करते रहेंगे उसका भुगतान होता रहेगा नए कार्यों के लिए जिलाधिकारी से अनुमति लेनी पड़ेगी लेकिन तीन माह बीत जाने के बाद भी जिला प्रशासन इसका पालन नहीं करा रहा है जिसकी जानकारी आज प्रधान संगठन का प्रतिनिधि मंडल प्रदेश प्रभारी रविंद्र राय के उपस्थिति तथा जिला प्रभारी काशीनाथ यादव के नेतृत्व मे जिलाधिकारी को ज्ञापन के माध्यम से कराया गया डी एम के प्रतिनिधि अतिरिक्त मजिस्ट्रेट ने ज्ञापन को स्वीकार करते हुए आश्वासन दिया कि इस पर गंभीरता से विचार किया जाएगा , साथ ही यह भी आरोप लगाया गया कि कुछ सचिवों द्वारा मनमानी करते हुए प्रधान को ना जानकारी देते हुए अपने निजी फर्म में पैसा ट्रांसफर कर दे रहे है जिसका दोषी प्रधान भी हो जायेगा उस पर रोक लगाया जाय , इस आशय की पूरी जानकारी मुख्य विकास अधिकारी को भी दी गई तत्पश्चात विकास

भवन में एक बैठक आयोजित कर ब्लॉक अध्यक्ष पंकज पांडेय के माता जी, जिला उपाध्यक्ष अमित कन्नौजिया के बड़े पिता तथा रमेश यादव महासचिव के भतीजे के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त करते हुए दो मिनट मौन रहकर मृत आत्मा की शांति हेतु ईश्वर से प्रार्थना की गई
भवन में एक बैठक आयोजित कर ब्लॉक अध्यक्ष पंकज पांडेय के माता जी, जिला उपाध्यक्ष अमित कन्नौजिया के बड़े पिता तथा रमेश यादव महासचिव के भतीजे के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त करते हुए दो मिनट मौन रहकर मृत आत्मा की शांति हेतु ईश्वर से प्रार्थना की गई
इस अवसर पर जिला महासचिव बृजेश सिंह बागी, लल्लन यादव, सुरेंद्र राजभर, कमलेश यादव, ब्लॉक अध्यक्ष डब्लू राजभर, नौशाद प्रधान, संजय चौहान, राम प्रवेश राजभर, अमित भाटापारा, गोबिंद राजभरआदिलोग शामिल रहे
