मऊ। पिछले एक वर्ष से जिस दिन की प्रतीक्षा थी, वह घड़ी अब आ गई है। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल का 33वां स्थापना दिवस एवं स्वदेशी व्यापारी कुंभ 3 सितंबर को लखनऊ स्थित बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर सभागार में राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप बंसल के नेतृत्व एवं प्रदेश अध्यक्ष रिपन कंसल के निर्देशन में मनाया जाएगा। कार्यक्रम में 10 हजार से अधिक व्यापारी प्रतिनिधियों के शामिल होने की संभावना है।
जनपद मऊ से जिलाध्यक्ष डॉ. राम गोपाल गुप्त के नेतृत्व में 3 सितंबर की सुबह शिविर कार्यालय से व्यापारियों का विशाल काफिला लखनऊ के लिए रवाना होगा। वहीं दोहरीघाट से विनय जायसवाल, रतनपुरा से मनोज गुप्ता, पिपराडीह से डॉ. जय प्रकाश यादव, मुहम्मदाबाद से अंजनी गुप्ता एवं राधेश्याम वर्मा तथा मधुबन से शंकर प्रसाद के नेतृत्व में व्यापारी प्रतिनिधि लखनऊ पहुंचेंगे।
स्वदेशी व्यापारी कुंभ में व्यापारियों के हितों से जुड़े दर्जनों महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर चर्चा कर उन्हें आगे बढ़ाने की रणनीति तय की जाएगी।
जिलाध्यक्ष डॉ. राम गोपाल गुप्त ने बताया कि कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए युवा संगठन के जिलाध्यक्ष अजहर फैजी, जिला महामंत्री कन्हैया लाल जायसवाल, युवा संगठन के जिला महामंत्री महातम यादव, सुभाष कन्नौजिया, इकबाल अहमद, गामा यादव, हाजी अनवर अली, अशोक सिंह, नीरज अग्निवेश, हाजी इफ्तेखार एवं आनंद कुमार सहित अनेक पदाधिकारी व कार्यकर्ता दिन-रात तैयारियों में जुटे हैं।
