बारिश के मौसम में झुग्गी-झोपड़ियों में रहने वाले गरीब परिवारों को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से इनर व्हील क्लब ऑफ मऊनाथ भंजन द्वारा विशेष सेवा प्रोजेक्ट आयोजित किया गया। क्लब की सदस्यों ने झुग्गी बस्ती में पहुंचकर जरूरतमंद परिवारों के बीच बारिश से बचाव के लिए शेल्टर वितरित किए।
इस पहल से लगभग 25 परिवारों को लाभ मिलेगा। शेल्टर मिलने से उन्हें टपकती छतों और बारिश की परेशानी से राहत मिलेगी और वे सुरक्षित वातावरण में चैन की नींद सो सकेंगे।
इस अवसर पर बस्ती के बच्चों को टॉफी एवं बिस्किट वितरित किए गए। साथ ही महिलाओं एवं किशोरियों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करते हुए सेनेटरी नैपकिन्स भी बांटे गए।
प्रोजेक्ट में क्लब अध्यक्ष ज्योति सिंह, कोषाध्यक्ष कीर्ति अग्रवाल, कोऑर्डिनेटर रुचिका मिश्रा, शिल्पी सहित क्लब की अन्य सदस्याएं उपस्थित रहीं। क्लब सदस्यों ने कहा कि जरूरतमंद परिवारों को बारिश से सुरक्षा प्रदान करना मानवता और सामाजिक सेवा की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।
