रोटरी क्लब प्राइड मऊ के स्थापना दिवस के अवसर पर समाजसेवा की भावना को समर्पित एक विशेष स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन लिटिल फ्लावर स्कूल निजामुद्दीन पूरा के शिक्षकों एवं कर्मचारियों के लिए किया गया।
शिविर का उद्देश्य विद्यालय के स्टाफ के स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने तथा समय रहते स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं की पहचान एवं उचित चिकित्सकीय परामर्श उपलब्ध कराना था।
इस अवसर पर वरिष्ठ चिकित्सक डॉ जी एस अग्रवाल, नेत्र चिकित्सक डॉ गुंजन गर्ग, डॉ रघुनन्दन अग्रवाल, दंत चिकित्सक डॉ रूचि अग्रवाल, डॉ श्रेया गुप्ता सर्जन डॉ आनंद जायसवाल, जनरल फिजिशियन डॉ योगेन्द यादव, स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ आकांशा गुप्ता ने सभी कर्मचारी एवं शिक्षकों का स्वास्थ्य परीक्षण किया और उन्हें परामर्श दिया।
शिविर के दौरान शिक्षकों एवं कर्मचारियों का ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर सहित विभिन्न सामान्य स्वास्थ्य परीक्षण किए गए तथा चिकित्सकों द्वारा आवश्यक स्वास्थ्य परामर्श प्रदान किया गया। स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने दैनिक जीवन में संतुलित खान-पान, नियमित व्यायाम, तनाव प्रबंधन तथा समय-समय पर स्वास्थ्य जांच कराने के महत्व पर भी प्रकाश डाला। सभी चिकित्सकों को पौधा दे कर सम्मानित किया गया।
आपको बता दें कि अंतरराष्ट्रीय संस्था रोटरी क्लब की शाखा रोटरी क्लब प्राइड मऊ की स्थापना 2 सितंबर 2021 को हुई थी।रोटरी क्लब प्राइड मऊ ने समाज के हित में लगातार कार्य किया जिसमें वाटर कूलर की स्थापना, पंखा, स्वास्थ्य परीक्षण शिविर, रक्तदान शिविर आदि आयोजित करके मऊ में एक अलग पहचान बनाई
रोटरी क्लब प्राइड मऊ द्वारा स्थापना दिवस को केवल उत्सव के रूप में मनाने के बजाय सेवा और सामाजिक सरोकार से जोड़ते हुए स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। क्लब का उद्देश्य समाज के विभिन्न वर्गों तक स्वास्थ्य, शिक्षा और जनसेवा से जुड़ी गतिविधियों को पहुंचाना तथा लोगों को स्वस्थ एवं जागरूक जीवन के लिए प्रेरित करना है।
रोटरी क्लब प्राइड मऊ लंबे समय से सेवा कार्यों के माध्यम से समाज के जरूरतमंद वर्गों तक पहुंच बनाने, स्वास्थ्य जागरूकता, शिक्षा, महिला एवं बाल कल्याण तथा अन्य सामाजिक क्षेत्रों में सकारात्मक योगदान देने के लिए प्रतिबद्ध है। स्थापना दिवस पर आयोजित यह स्वास्थ्य परीक्षण शिविर भी इसी सेवा भावना की एक सार्थक कड़ी रहा।
इस अवसर पर कार्यक्रम संयोजक डॉ जी यस अग्रवाल ने कहा कि “स्वस्थ समाज ही सशक्त समाज की आधारशिला है” और इसी सोच के साथ क्लब भविष्य में भी जनहित से जुड़े स्वास्थ्य एवं सेवा कार्यक्रमों को निरंतर आयोजित करता रहेगा।
लिटिल फ्लावर स्कूल के प्रबंधक मुरली यादव ने इस स्वस्थ परिक्षण शिविर की इस पहल की सराहना करते हुए क्लब के प्रति आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम में रोटरी क्लब के अध्यक्ष विशाल शर्मा सचिव डॉ रघुनन्दन अग्रवाल कार्यक्रम संयोजक डॉ जी यस अग्रवाल व मुरली धर यादव सहित सदस्य आज़ाद यादव, सुशील अग्रवाल, रत्नेश सिन्हा, अजय अग्रवाल ने सक्रिय सहभागिता की और शिविर को सफल बनाने में सहयोग प्रदान किया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता मुरली धर यादव ने की।
