मऊ। महालक्ष्मी शक्तिपीठ कोल्हापुर महाराष्ट्र में आयोजित 18वें शतचंडी अनुष्ठान कर वापस मऊ लौटे श्रद्धालुओं का जायसवाल समाज सेवा समिति द्वारा स्वागत अभिनंदन किया गया। स्वागत करते हुए जायसवाल समाज के संस्थापक अध्यक्ष कैलाश चंद जायसवाल ने कहाकि शक्तिपीठ पर अनुष्ठान का आयोजन एक ऊर्जा भर देता है। इन भक्तों द्वारा पिछले 18 वर्षों से अलग-अलग शक्तिपीठों पर पवित्र सतचंडी का अनुष्ठान कराया जा रहा हो वह सभी अपने आप में स्वयं पूजनीय हैं।
गौरतलब हो कि जायसवाल समाज सेवा समिति जिलाध्यक्ष लालबहादुर जायसवाल द्वारा 51 शक्तिपीठों पर शतचंडी अनुष्ठान का संकल्प लिया गया। जिसके क्रम में इस वर्ष उनके द्वारा महालक्ष्मी शक्तिपीठ कोल्हापुर में 18वां शतचंडी अनुष्ठान आयोजित किया गया। जिसकी पूर्णाहुति श्रावण पूर्णिमा के अवसर पर शक्तिपीठ परिसर स्थित रंकभैरव मंदिर में पूर्णाहुति यज्ञ के साथ हुआ। इसके उपरांत श्रद्धालु भक्तों के समूह के मऊ आगमन पर मंगलवार की शाम को उनका अभिनंदन किया गया।
इस अवसर पर सुनीता जायसवाल , निधि जायसवाल, अमृता जायसवाल, राजन, राजेश राय, हरीलाल, प्रवीण, शशिदेव, संतोष, प्रदीप, विक्रांत, ऋतिक, राजू जायसवाल, लालचंद गुप्ता, अशोक सिंह, चंदन, अमित, अखिलेश जायसवाल, डॉ. सुरेश गुप्ता, सुरेश चौरसिया, राजेश जायसवाल, रामेश्वर प्रसाद, श्रीराम, रामलखन, अखिलेश, दुर्गा जायसवाल, वंदना, सुनीता, मुन्नी देवी, कांति देवी एवं बेबी बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे। श्रद्धालुओं ने मां महालक्ष्मी से समस्त समाज, क्षेत्र एवं देश की सुख-समृद्धि, शांति और मंगल की कामना की।
