नेपाल में आई प्राकृतिक आपदा से प्रभावित लोगों की सहायता के लिए इनर व्हील क्लब मऊनाथ भंजन की ओर से ₹25,000 की सहयोग राशि प्रदान की गई।
क्लब की अध्यक्ष ज्योति सिंह ने कहा कि आपदा की इस घड़ी में सहयोग की राशि का आंकड़ा महत्वपूर्ण नहीं है, बल्कि महत्वपूर्ण यह है कि हम अपनी शक्ति और सामर्थ्य के अनुसार पीड़ितों के लिए कितना योगदान दे पा रहे हैं। नेपाल में आई त्रासदी इतनी बड़ी है कि जितना भी सहयोग किया जाए, वह कम है।
उन्होंने कहा कि समाज सेवा का वास्तविक उद्देश्य जरूरतमंदों के साथ खड़ा होना है और इसी भावना के साथ क्लब की सभी सदस्यों ने स्वेच्छा से यथासंभव सहयोग किया।
अध्यक्ष ज्योति सिंह ने सभी सदस्यों का हृदय से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सामूहिक संवेदना और सहयोग ही मानवता की सबसे बड़ी ताकत है।
