जनसुनवाई में नन्ही बच्ची की सड़क निर्माण की मांग पर जिलाधिकारी ने लिया तत्काल संज्ञान

जनसुनवाई के दौरान एक नन्ही बच्ची सामरा नाज़ द्वारा अपने घर के पास कच्ची सड़क को ठीक कराने की मांग से संबंधित शिकायत जिलाधिकारी श्री आनंद वर्द्धन के समक्ष प्रस्तुत की गई। जिलाधिकारी ने बच्ची की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए तत्काल संज्ञान लिया तथा संबंधित अधिकारियों को नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी के निर्देश के क्रम में आज नगर पालिका परिषद द्वारा मौके पर सड़क निर्माण हेतु संबंधित भूमि की पैमाइश कराई गई। इसके उपरांत सड़क निर्माण कार्य के लिए आवश्यक एस्टीमेट भी तैयार कर लिया गया है।
जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि नियमानुसार आवश्यक टेंडर प्रक्रिया शीघ्र पूर्ण कराते हुए सड़क निर्माण का कार्य प्रारंभ कराया जाए, ताकि स्थानीय नागरिकों को आवागमन की बेहतर सुविधा उपलब्ध हो सके।
जिलाधिकारी ने कहा कि जनसुनवाई में प्राप्त प्रत्येक शिकायत का गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण प्रशासन की प्राथमिकता है। विशेष रूप से बच्चों एवं आम नागरिकों द्वारा रखी गई जनसमस्याओं का संवेदनशीलता के साथ संज्ञान लेते हुए नियमानुसार त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
Uploaded Image Uploaded Image