व्यापारियों एवं बुनकरों की समस्याओं के समाधान हेतु मुख्यमंत्री को ज्ञापन


Uploaded Image

मऊ। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल जनपद मऊ के जिलाध्यक्ष डॉ. राम गोपाल गुप्त के नेतृत्व में व्यापारियों एवं बुनकरों की समस्याओं के समाधान के लिए मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी महाराज को संबोधित ज्ञापन गोरखपुर में आयोजित संगठन की प्रदेश स्तरीय बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय श्री संदीप बंसल के माध्यम से सौंपा गया।
ज्ञापन में व्यापारियों को अनावश्यक परेशान करने सर्वे और छापो तथा शोषण से बचाने तथा बिजली के लोड को बढ़ाने एवं घटाने की प्रक्रिया का सरलीकरण करने सहित अन्य मांगें शामिल थीं।
बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप बंसल, प्रदेश अध्यक्ष रिपन कंसल सहित दर्जनों प्रांतीय एवं राष्ट्रीय पदाधिकारी उपस्थित रहे। मऊ जनपद से जिलाध्यक्ष डॉ. राम गोपाल गुप्त, जिला महामंत्री कन्हैया लाल जायसवाल, अजहर कमाल, फैजी महातम यादव, हाजी जावेद तरफदार, इकबाल अहमद, गामा यादव, अतुल मद्धेशिया, संजय विश्वकर्मा, सोनू, हाजी इफ्तेखार अहमद, राम तीरथ भारद्वाज,  समेत दर्जनों व्यापारी प्रतिनिधि उपस्थित रहे।