इनर व्हील क्लब मऊ की सदस्यों ने सामाजिक उत्तरदायित्व का परिचय देते हुए शहर के रोज़ गार्डन में स्वच्छता अभियान चलाया। अभियान के दौरान क्लब की सदस्यों ने परिसर में फैले कूड़े-कचरे को एकत्रित कर साफ-सफाई की तथा स्वच्छ एवं सुंदर वातावरण बनाए रखने का संदेश दिया।
इस अवसर पर क्लब की सदस्यों ने आमजन से भी अपने आसपास के सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ रखने और पर्यावरण संरक्षण में सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की। उन्होंने कहा कि स्वच्छता केवल एक दिन का अभियान नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की दैनिक जिम्मेदारी है। कार्यक्रम में मुख्य रूप से अध्यक्ष ज्योति सिह रुचिका मिश्रा,शिल्पी शिवा रितु कीर्ति अग्रवाल मीना अग्रवाल निधि अग्रवाल उपस्थित रहीं ।
क्लब का यह सेवा कार्य समाज में स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाने की दिशा में एक सराहनीय पहल रहा
