मद्धेशिया समाज के प्रतिनिधिमंडल ने सपा प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल से की मुलाकात


Uploaded Image

 मद्धेशिया समाज के एक प्रतिनिधिमंडल ने आज समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष आदरणीय श्याम लाल पाल जी से मुलाकात की। इस दौरान मद्धेशिया समाज की सामाजिक एवं राजनीतिक भागीदारी तथा समाजवादी पार्टी में समाज के उचित प्रतिनिधित्व को लेकर विस्तार से चर्चा हुई।
प्रतिनिधिमंडल ने प्रदेश अध्यक्ष के समक्ष समाज की अपेक्षाओं और संगठन में भागीदारी से जुड़े विभिन्न विषयों को रखा। प्रतिनिधिमंडल का कहना था कि मद्धेशिया समाज की बड़ी संख्या में राजनीतिक एवं सामाजिक क्षेत्र में सक्रिय भागीदारी है, इसलिए पार्टी संगठन में भी समाज को उचित स्थान और प्रतिनिधित्व मिलना चाहिए
मध्यदेशीय वैश्य महासभा के युवा प्रदेश महामंत्री अभिषेक मद्धेशिया ने कहा कि, “मद्धेशिया समाज सामाजिक रूप से जागरूक और संगठित समाज है। समाजवादी पार्टी में समाज की भागीदारी लगातार बढ़ रही है। हमारी अपेक्षा है कि पार्टी संगठन एवं राजनीतिक स्तर पर मद्धेशिया समाज को उचित प्रतिनिधित्व दिया जाए। प्रदेश अध्यक्ष जी के समक्ष हमने समाज की भावनाओं को मजबूती से रखा है और हमें सकारात्मक सहयोग की उम्मीद है।”
पूर्व चेयरमैन अमिला अजय गुप्ता जी ने कहा कि, “मद्धेशिया समाज हमेशा से सामाजिक सरोकारों के साथ खड़ा रहा है। समाजवादी पार्टी में समाज की भागीदारी और प्रतिनिधित्व बढ़ने से संगठन और समाज दोनों को मजबूती मिलेगी। हमने प्रदेश अध्यक्ष जी से समाज के हितों और उचित राजनीतिक प्रतिनिधित्व को लेकर सकारात्मक चर्चा की है।”
मुलाकात के दौरान प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल जी ने प्रतिनिधिमंडल की बातों को गंभीरता से सुना और समाज के साथ निरंतर संवाद बनाए रखने का भरोसा दिलाया।
इस अवसर पर मद्धेशिया समाज के मुकेश मद्धेशिया ,संजय मद्धेशिया, मनीष गुप्ता,राजेश मद्धेशिया सहित कई सम्मानित लोग उपस्थित रहे।