भाजपा छोड़ बसपा में शामिल होंगे भरत सिंह, 9 अगस्त को करेंगे नई पारी की शुरुआत


मऊ भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता भ
Uploaded Image

रत सिंह ने पार्टी छोड़ने का ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि वह आगामी 9 अगस्त को बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की सदस्यता ग्रहण करेंगे।
भरत सिंह ने भावुक होते हुए कहा कि वह भाजपा में एक सामान्य कार्यकर्ता के रूप में काम करना चाहते थे, लेकिन लगातार उपेक्षा और अनदेखी के कारण उन्हें यह निर्णय लेना पड़ा। उनका कहना है कि अब वह और अधिक उपेक्षा सहने की स्थिति में नहीं हैं।
उन्होंने कहा कि 9 अगस्त को बसपा का दामन थामकर नई राजनीतिक पारी की शुरुआत करेंगे। भरत सिंह के इस फैसले से स्थानीय राजनीतिक हलकों में चर्चाओं का दौर तेज हो गया है।