राजकीय महाविद्यालय के साथ विधि स्नातक एवं विधि परास्नातक की शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए राजकीय विधि महाविद्यालय खोले जाने की मांग को लेकर हिंदू जागरण समिति के कार्यकर्ताओं ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी मऊ के माध्यम से प्रस्तुत करके मऊ जनपद में राजकीय विधि महाविद्यालय खोले जाने की मांग की है इस अवसर पर हिंदू जागरण समिति जनपद मऊ इकाई के अध्यक्ष मनीष कुमार सिंह ने कहा कि जनपद मऊ में उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए जनपद के विद्यार्थियों को बाहर जाकर अध्ययन करना पड़ता है इस कारण विद्यार्थियों को और उनके परिवार के लोगों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ता है आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के छात्र-छात्राओं के लिए समस्या और अधिक गंभीर हो जाती है उन्होंने कहा कि निजी विद्यालयों एवं संस्थानों में अधिक शुल्क होने की वजह से मध्यम एवं गरीब परिवार के लोगों के लिए यह खर्च वहन करना बेहद कठिन हो जाता है राजकीय विधि महाविद्यालय खुलने से गरीब मध्यम वर्ग और ग्रामीण पृष्ठभूमि के विद्यार्थियों को विशेष लाभ मिलेगा हिंदू जागरण समिति यूथ ब्रिगेड के अध्यक्ष आर्यन सिंह ने कहा कि मऊ जनपद में सरकारी विधि महाविद्यालय की स्थापना होने से विद्यार्थियों को आगे बढ़ने का बेहतर अवसर प्राप्त होगा उन्होंने कहा कि प्रत्येक वर्ष हजारों विद्यार्थी उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए दूसरे जनपदों एवं देश के विभिन्न शहरों में शिक्षा प्राप्त करने के लिए जाते हैं बाहर जाकर पढ़ाई करने में आवागमन रहने और भोजन सहित कई प्रकार की अतिरिक्त खर्च उन्हें अनावश्यक रूप से वहन करने पड़ते हैं इन परिस्थितियों में आर्थिक रूप से कमजोर विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई जारी रखने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है उन्होंने कहा कि यदि मऊ में राजकीय विधि महाविद्यालय स्थापित होता है तो स्थानीय विद्यार्थियों के लिए यह किसी ईश्वरीय वरदान से कम नहीं होगा उन्होंने कहा कि शिक्षा के बुनियादी ढांचे को मजबूत करना हम सब की प्राथमिकता होनी चाहिए उन्होंने कहा कि राजकीय विधि महाविद्यालय की स्थापना मऊ के शैक्षणिक विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित हो सकता है इससे न केवल विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का अवसर मिलेगा बल्कि जनपद में शिक्षा का वातावरण और भी मजबूत होगा उन्होंने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मांग की है कि विद्यार्थियों के हितों को ध्यान में रखते हुए इस मांग पर गंभीरता से विचार करते हुए सकारात्मक निर्णय लेने की कृपा करें उन्होंने उम्मीद जताई के मुख्यमंत्री जी इस महत्वपूर्ण मांग का संज्ञान लेते हुए संबंधित अधिकारियों को इस संदर्भ में आवश्यक दिशा निर्देश देने का काम करेंगे उन्होंने कहा कि राजकीय विधि महाविद्यालय की स्थापना लंबे समय से महसूस की जा रही है कहां की हिंदू जागरण समिति विद्यार्थियों के शैक्षणिक हित और जनपद में उच्च शिक्षा के विस्तार के लिए इस तरह की मांगों को प्रमुखता से उठाती रहेगी ।।
