दारुल उलूम निस्वा मदरसा में हर घर तिरंगा एवं मिशन शक्ति के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित



Uploaded Image

निदेशक महिला कल्याण, उत्तर प्रदेश के निर्देशानुसार हर घर तिरंगा अभियान के क्रम में जिलाधिकारी के आदेश तथा मुख्य विकास अधिकारी एवं जिला प्रोबेशन अधिकारी के निर्देश पर महिला कल्याण विभाग द्वारा 13 अगस्त 2026 को दारुल उलूम निस्वा मदरसा में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान हर घर तिरंगा अभियान के तहत छात्राओं ने तिरंगा रैली भी निकाली।

कार्यक्रम में छात्राओं को राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान एवं गरिमा तथा राष्ट्र के प्रति नागरिकों के कर्तव्यों के बारे में जागरूक करते हुए अपने घरों पर सम्मानपूर्वक तिरंगा फहराने एवं अभियान में सक्रिय सहभागिता के लिए प्रेरित किया गया। साथ ही निराश्रित महिला पेंशन योजना, मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना तथा हेल्पलाइन नंबर 1090, 1098, 1076, 112, 181 एवं 1930 आदि के संबंध में जानकारी दी गई।

कार्यक्रम में हब फॉर इंपॉवरमेंट ऑफ वूमेन की जिला मिशन समन्वयक श्रीमती अर्चना राय, सेंटर मैनेजर श्रीमती संध्या सिंह, जेंडर स्पेशलिस्ट श्रीमती राखी राय एवं श्रीमती तृप्ति राय सहित मदरसा प्रधानाचार्य, शिक्षिकाएं एवं छात्राएं उपस्थित रहीं।