मऊ के बरसवा के पर्वतारोही अनंत सिंह ने फतह किया Kang Yatse-2, अब 7,077 मीटर ऊंचे Mount Kun पर नज


Uploaded Image

 मऊ के ग्राम बरसवा निवासी एवं प्रयागराज से जुड़े युवा पर्वतारोही अनंत सिंह ने लद्दाख हिमालय की लगभग 6,250 मीटर ऊंची Kang Yatse-2 चोटी पर सफल चढ़ाई पूरी की है। उनका अभियान 2 अगस्त से शुरू होकर 11 अगस्त को लेह वापसी के साथ पूरा हुआ।

Kang Yatse-2 की सफलता के बाद अब अनंत सिंह का अगला लक्ष्य 7,077 मीटर ऊंचा Mount Kun है। Indian Mountaineering Foundation (IMF) के आधिकारिक पत्र के अनुसार उन्हें जर्मनी के 13 सदस्यीय पर्वतारोहण दल के साथ Indian Liaison Officer नियुक्त किया गया है। अभियान का नेतृत्व जर्मन पर्वतारोही Steffen Kiefer कर रहे हैं और Mount Kun East Ridge अभियान की स्वीकृत अवधि 2–30 अगस्त 2026 है।

Nehru Institute of Mountaineering (NIM), Uttarkashi से प्रशिक्षित अनंत सिंह Mountaineering Instructor, Ski Mountaineer और Search & Rescue प्रशिक्षक हैं। वे 12 से अधिक हिमालयी अभियानों का अनुभव रखते हैं तथा Ski Mountaineering में Khelo India Winter Games में उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व भी कर चुके हैं।

Kang Yatse-2 अभियान के दौरान उन्हें अत्यधिक ठंड, कम ऑक्सीजन, तेज हवाओं, तकनीकी बर्फीले रास्तों और बदलते मौसम जैसी कठिन परिस्थितियों का सामना करना पड़ा। इसके बावजूद सुरक्षित रणनीति और दृढ़ इच्छाशक्ति के साथ उन्होंने summit पूरा किया।

अनंत सिंह ने कहा, “हर पर्वत हमें अपनी सीमाओं से आगे बढ़ना सिखाता है। Kang Yatse-2 के बाद अब Mount Kun मेरी अगली बड़ी चुनौती है। मेरा प्रयास रहेगा कि इस अभियान के माध्यम से मऊ, प्रयागराज और पूरे उत्तर प्रदेश का नाम हिमालय की ऊंचाइयों तक पहुंचे।”

प्रमुख उपलब्धियां: Kang Yatse-2 | 12+ Himalayan Expeditions | Mountaineering Instructor | Ski Mountaineering | Search & Rescue | Khelo India Winter Games प्रतिनिधित्व.