पुलिस अधीक्षक मऊ कमलेश बहादुर के निर्देशन में अपराध/अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान में अपर पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार के पर्यवेक्षण में क्षेत्राधिकारी नगर नितेश प्रताप सिंह के कुशल नेतृत्व में थाना दक्षिणटोला पुलिस टीम द्वारा दिनांक- 11.08.2026 को रैनी बगीचा के पास से मु0अ0सं0 117/2026 धारा 331(4)/305(A) बी0एन0एस0 से सम्बन्धित अभियुक्तगण क्रमशः 1. अमन गुप्ता उर्फ विपुल मधेशिया पुत्र स्व0 दुखन्ती मधेशिया निवासी डोमनपुरा कसारी थाना दक्षिण टोला जनपद मऊ, 2. आदर्श मधेशिया उर्फ कन्हैया गुप्ता पुत्र स्व0 दुखन्ती मधेशिया निवासी डोमनपुरा कसारी थाना दक्षिण टोला जनपद मऊ, 3. मोहम्मद रहीम पुत्र मो0 सुल्तान निवासी जमालपुरा थाना दक्षिण टोला जनपद मऊ को गिरफ्तार कर चोरी के 20000 रू0 नगद तथा तीन अदद जिन्दा प्रतिबंधित कारतूस 9MM बरामद किया गया । गिरफ्तार अभियुक्तगण का चालान मा0 न्यायालय किया गया ।
पकड़ा गया शातिर चोर अमन गुप्ता उर्फ विपुल मधेशिया पुत्र स्व0 दुखन्ती मधेशिया निवासी डोमनपुरा कसारी थाना दक्षिण टोला जनपद मऊ का मूल निवासी है जो एक शातिर किस्म का अभ्यस्त चोर है, जो अभी कुछ दिन पूर्व ही थाना स्थानीय से गिरफ्तार होकर जेल गया था, जेल से जमानत पर छूटकर कुछ दिन पूर्व आया था उक्त अपराधी थाने का मजारिया हिस्ट्रीशीटर भी है, कड़ाई से पूछने पर बताया कि मेरे मां के द्वारा मेरी जमानत कराने में काफी पैसे खर्च कर दिये गये है, जो कई जगह से उधार लिया गया है, उसी पैसे की भरपाई के लिए तथा नशा आदि करने के लिए मै तथा मेरा सगा भाई आदर्श मधेशिया उर्फ कन्हैया गुप्ता पुत्र स्व0 दुखन्ती मधेशिया निवासी डोमनपुरा कसारी थाना दक्षिण टोला जनपद मऊ व उसके दोस्त मोहम्मद रहीम पुत्र मो0 सुल्तान निवासी जमालपुरा थाना दक्षिण टोला जनपद मऊ के साथ योजना बनाकर घर से पैदल निकलकर दसई पोखरा स्थित सरकारी देशी शराब के ठेके में पीछे से छत के रास्ते अन्दर घुसकर सेल्स मैन के पास रखे कैश बाक्स को चोरी करके हम लोग लेकर पुनः छत के रास्ते से होते हुए बाहर आ गये, रास्ते में हम लोगो के द्वारा आपस में पैसे का बटवारा किया गया । कैस बाक्स के अन्दर कुल 20000 रू0 मौजूद थे, जिसको हम लोगो ने अपना अपना हिस्सा लगा कर कैस बाक्स को नाले में फेक किया दिया गया था ।
