सेंट जेवियर्स हाई स्कूल, मऊ में सम्पन्न हुई "भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा" - मेधावी छात्रों को मेडल एवं पुरस्कार वितरण


Uploaded Image

भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा संस्था द्वारा आयोजित वार्षिक परीक्षा आज सेंट जेवियर्स हाई स्कूल, सिकटियां, मऊ में बड़े उत्साह के साथ सम्पन्न हुई। इस परीक्षा का उद्देश्य बच्चों में भारतीय संस्कृति, परंपरा एवं आध्यात्मिक ज्ञान के प्रति रुचि जागृत करना है।
परीक्षा में प्राइमरी एवं अपर प्राइमरी विंग के सैकड़ों छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। परीक्षा के पश्चात उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को मेडल, प्रशस्ति पत्र एवं पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि Director श्री अभिषेक आदित्य, Joint Director श्रीमती गरिमा जायसवाल, Residential Director श्री गौतम जायसवाल, Joint Residential Director श्रीमती दीपिका जायसवाल, प्रधानाचार्य संदीप कुमार दुबे एवं उप-प्रधानाचार्य रवि प्रताप शर्मा उपस्थित रहे। सभी शिक्षकगण भी इस अवसर पर उपस्थित थे।
कार्यक्रम में बच्चों को बताया गया कि NEP 2020 भी इस बात पर बल देती है कि शिक्षा के साथ-साथ बच्चों का आध्यात्मिक एवं नैतिक विकास भी आवश्यक है। भारतीय संस्कृति ही हमें संस्कार, अनुशासन और देशभक्ति का पाठ पढ़ाती है।
प्रधानाचार्य  संदीप कुमार दुबे ने कहा:  
"भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा बच्चों को अपनी जड़ों से जोड़ती है। हमें गर्व है कि हमारे छात्र न केवल पढ़ाई में बल्कि संस्कारों में भी आगे हैं। NEP के अनुसार आध्यात्मिक ज्ञान से बच्चों का चरित्र निर्माण होता है।"
उप-प्रधानाचार्य  रवि प्रताप शर्मा ने कहा:  
"आज के बच्चे कल का भविष्य हैं। उन्हें अपनी परंपराओं का ज्ञान देना हमारा दायित्व है। पुरस्कृत सभी बच्चों को हार्दिक बधाई।"
कार्यक्रम के अंत में सभी पुरस्कृत छात्रों को मेडल, प्रमाण पत्र और उपहार देकर सम्मानित किया गया और राष्ट्रगान के साथ समापन हुआ।