जल ही जीवन है, इनरव्हील क्लब ने सेवा भाव से मुन्नी देवी को वाटर कूलर किया समर्पित

इनरव्हील क्लब के तत्वावधान में आज एक अत्यंत सुंदर और भावनात्मक सेवा प्रोजेक्ट संपन्न हुआ। मुन्नी देवी स्कूल में 120 लीटर का वाटर कूलर स्थापित कर बच्चों को समर्पित किया गया। इस अवसर पर क्लब अध्यक्ष मीना अग्रवाल, विद्यालय के प्रिंसिपल, शिक्षकगण और नन्हे बच्चों ने मिलकर इसका लोकार्पण किया।गर्मी के इस मौसम में जब बच्चों को ठंडा पानी मिला, उनके चेहरों की मुस्कान और आँखों की चमक देखने योग्य थी। सचमुच, जल ही जीवन है — और प्यासे को जल पिलाना सबसे बड़ा पुण्य कार्य माना गया है, विशेषकर ज्येष्ठ मास में।
क्लब सदस्य मीता जालान ने बच्चों के लिए चॉकलेट वितरित कीं तथा बड़ी बच्चियों को सेनेटरी पैड प्रदान किए। क्लब सचिव डॉ. अंजुला द्विवेदी ने कहा कि समाज सेवा का सबसे सुंदर रूप वही है, जिससे किसी के जीवन में राहत और मुस्कान आएइस अवसर पर अंजू सक्सेरिया, ज्योति श्रीवास्तव, संपादक ऋतु अग्रवाल, डॉ सुधा त्रिपाठी, निधि अग्रवाल सहित क्लब की अनेक गणमान्य सदस्याएँ उपस्थित रहीं।
बच्चे अनुशासनपूर्वक लाइन लगाकर पानी पीते रहे और उनकी खुशी ने सभी के मन को छू लिया। यह दृश्य सेवा, करुणा और मानवता की सच्ची मिसाल बना। इनरव्हील क्लब
Uploaded Image

द्वारा किया गया यह कार्य समाज के लिए प्रेरणादायक है। सभी सदस्याओं को इस पुनीत कार्य के लिए हार्दिक बधाई।