मऊ। सीबीएसई द्वारा कक्षा 12वीं परीक्षा 2025-26 का परिणाम घोषित होते ही छात्रों और अभिभावकों में खुशी की लहर दौड़ गई। विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए जिले में अपना परचम लहराया।
विद्यालय की छात्रा विधि श्रीवास्तव ने 96.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विज्ञान वर्ग में जिला टॉपर बनने का गौरव हासिल किया। वहीं अब्दुल वासिफ खान ने 95 प्रतिशत, परिस्थिति राय ने 93.8 प्रतिशत, शाश्वत गुप्ता ने 93.6 प्रतिशत, अमन सिंह यादव ने 93.4 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। इसके अलावा अदिल कुरैशी 91.6 प्रतिशत, कार्तिक अग्रवाल 91.4 प्रतिशत, सच्ची राय 90.6 प्रतिशत, मनीष राय 90.4 प्रतिशत, आर्यवीर त्रिपाठी 90.4 प्रतिशत, अंजली यादव 90 प्रतिशत तथा आकर्ष यादव ने 90 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय और अपने अभिभावकों का नाम रोशन किया।
विद्यालय के प्रबंधक एडवोकेट विजय बहादुर पाल ने मेधावी छात्र-छात्राओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह दिन विद्यालय परिवार के लिए गर्व और खुशी का क्षण है। विद्यार्थियों ने अपने कठिन परिश्रम और शिक्षकों के मार्गदर्शन से यह सफलता अर्जित की है। उन्होंने अभिभावकों की भूमिका की भी सराहना की।
विद्यालय के प्रधानाचार्य के.सी. पीटर ने कहा कि कक्षा 12 के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन कर विद्यालय का मान बढ़ाया है। उन्होंने कहा कि सफलता का मूल मंत्र कठिन मेहनत, अनुशासन और समर्पण है।
