लायंस क्लब मऊ ने उद्योगपति एव समाजसेवी बसंत लालजी साव को किया सम्मानित

मऊ ज़िले से सटे गांव इटौरा चौबेपुर के रहने वाले जाने माने उद्योगपति निको ग्रुप के चैयरमेन एव जन कल्याण के लिए हमेशा तत्पर रहने वाले समाजसेवी बसंत लाल जी को लायंस क्लब मऊ ने उन्हें सम्मानित किया। सम्मान समारोह में उनके द्वारा समाज के उद्धार के लिए किये गए कार्यो के लिए लायंस क्लब मऊ के अध्यक्ष डॉ संजय सिंह द्वारा उन्हें अंगवस्त्र ,स्मृति चिन्ह एव प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इस मौके पर डॉ संजय सिंह ने कहा की ऐसे लोग समाज के लिए एक बेहतर प्रेरणास्रोत है जो हमेशा एक बेहतर समाज बनाने के लिए तत्पर रहते है। अपना बहुमूल्य समय देकर आज उन्होंने हमें गौरवान्वित किया है इसके लोइये उनका बहुत धन्यवाद। कार्यक्रम का संचालन लायंस डॉ सुजीत सिंह ने किया। इस मौके पर डॉ एकीका सिंह ,डॉ मधुलिका सिंह ,डॉ राहुल कुमार ,डॉ रुपेश के सिंह , अरविन्द जायसवाल ,अजय जायसवाल आदि लोग उपस्थित रहे।