मऊ। मऊ साड़ी व्यापार एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल ने नवागत जिलाधिकारी आनंद वर्धन एवं पुलिस अधीक्षक कमलेश बहादुर से शिष्टाचार मुलाकात कर उनको मऊ की प्रसिद्ध साड़ी का मोमेंटो भेंट कर स्वागत एवं अभिनंदन किया।
इस दौरान एसोसिएशन की ओर से मऊ के साड़ी व्यापार, व्यापारियों एवं बुनकरों से जुड़ी विभिन्न समस्याओं से दोनों अधिकारियों को अवगत कराया गया। प्रतिनिधिमंडल ने व्यापारियों को आ रही व्यावहारिक कठिनाइयों, सुरक्षा व्यवस्था, व्यापारिक माहौल तथा अन्य आवश्यक विषयों पर विस्तार से चर्चा की। दोनों अधिकारियों ने व्यापारियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना तथा हर संभव सहयोग एवं सकारात्मक समाधान का आश्वासन दिया।
एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने कहा कि मऊ का साड़ी उद्योग जनपद की पहचान होने के साथ-साथ लाखों परिवारों की आजीविका का प्रमुख साधन है, इसलिए व्यापारियों एवं बुनकरों की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर होना चाहिए।
इस अवसर पर मऊ साड़ी व्यापार एसोसिएशन के अध्यक्ष जमाल अर्पण, महासचिव शफीकुर रहमान कोठारी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष मौलवी इक़बाल मोहम्मदी, मुख्य कार्यकारिणी सदस्य मौलवी जमाल नदवी करिश्मा, अरशद जमाल अलमास, अनिल वाधवानी तथा युवा टीम से मोहम्मद फ़ौज़ान, आज़म फैज़ी, ज़ुल्फेकार बनारसी, अयाज़ सिमको, शहज़ाद खुर्रम सहित उपस्थित रहे।
अंत में एसोसिएशन की ओर से दोनों अधिकारियों को नई जिम्मेदारी हेतु शुभकामनाएं दी गईं तथा जनपद में बेहतर प्रशासनिक एवं व्यापारिक वातावरण की आशा व्यक्त की गई।
