व्यापार मंडल के प्रयास रंग लाए, रेलवे क्रॉसिंग मार्ग खुलने से व्यापारियों में खुशी


मऊ--
Uploaded Image

नगर के सिंधी कॉलोनी से रेलवे क्रॉसिंग तक आवागमन के लिए रास्ता खुलने के बाद व्यापारी समाज में खुशी की लहर दौड़ गई है। लंबे समय से बंद पड़े इस मार्ग के खुलने से व्यापारियों के साथ-साथ आम लोगों, विशेषकर बुजुर्गों और मरीजों को बड़ी राहत मिली है।
यह जानकारी देते हुए अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल, जनपद मऊ के जिलाध्यक्ष डॉ. राम गोपाल गुप्त ने बताया कि पिछले एक माह से सेतु निगम द्वारा रेलवे क्रॉसिंग और सिंधी कॉलोनी के बीच आवागमन बाधित कर दिया गया था, जिससे क्षेत्र में आवागमन की गंभीर समस्या उत्पन्न हो गई थी।
उन्होंने बताया कि इस समस्या को लेकर व्यापार मंडल का एक प्रतिनिधिमंडल उनके नेतृत्व में जिलाधिकारी प्रवीण कुमार मिश्र को ज्ञापन सौंपकर अवगत कराया था। इसके अलावा पुलिस लाइन में आयोजित बैठक में क्षेत्राधिकारी कृष राजपूत के माध्यम से भी वैकल्पिक मार्ग की व्यवस्था कराने की मांग की गई थी।
व्यापार मंडल के निरंतर प्रयासों और जनहित को ध्यान में रखते हुए शासन के निर्देश पर मार्ग को चालू कर दिया गया, जिससे व्यापारियों में हर्ष व्याप्त है। इस अवसर पर व्यापार मंडल द्वारा जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक का आभार व्यक्त किया गया।
इस दौरान कन्हैया लाल जायसवाल, अजहर कमाल फैजी, अभिषेक मद्धेशिया, हरिशंकर गुप्ता, अशोक सिंह, आनंद गुप्ता, राजेश गुप्ता, इकबाल अहमद, दिनेश बरनवाल, हाजी इफ्तेखार, हाजी अनवर अली, महातम यादव, सुभाष कन्नौजिया, नीरज अग्निवेश सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।