राम प्रवेश सिंह ने निजी जमीन व बाउंड्री से ट्राली ट्रांसफार्मर हटाने की मांग आए दिन ट्रॉली ट्रांसफार्मर व केबिल में लगी रहती है आग


Uploaded Image

मऊ- जिले के विद्युत वितरण खंड प्रथम अंतर्गत नगर क्षेत्र के पुरानी तहसील के पूरब तरफ सहादतपुरा नई बस्ती निवासी राम प्रवेश सिंह के निजी जमीन में ट्राली पर ट्रांसफार्मर रखकर संचालित किया जा रहा है। आपको बता दे कि ट्राली ट्रांसफर एक आपातकालीन व्यवस्था के लिए है।यह ट्राली ट्रांसफार्मर दो वर्ष पूर्व उस समय लगाया गया था जब 400 केवीए का ट्रांसफार्मर जल गया था।वह जला हुआ 400 केवीए का ट्रांसफार्मर 50 मीटर की दूरी पर नए फाउंडेशन पर संचालित हो रहा है। लेकिन अभी तक यह ट्राली ट्रांसफॉर्मर रामप्रवेश सिंह के निजी जमीन/बाउंड्री से नहीं हटाया गया। जिसमें आए दिन स्पार्क होता रहता है और केबिल में आग लगती रहती है।जिससे किसी व्यक्ति की कभी भी जान जा सकती है। वहीं राम प्रवेश सिंह ने बताया कि उक्त समस्या के समाधान हेतु जिलाधिकारी सहित अधीक्षण अभियंता को पूर्व में कई पत्र दिया गया है लेकिन अभी तक समस्या का समाधान नहीं हुआ है। 

   वहीं उक्त मामले का निरीक्षण करने पहुंचे अधीक्षण अभियंता से पूछा गया तो इन्होंने बताया कि जल्द ही इस समस्या का समाधान किया जाएगा।अब देखना होगा कि कब तक इस समस्या का समाधान होता है।