मऊ: किंग्स ईडन इंटरनेशनल स्कूल का 100% रिजल्ट, छात्रों ने रचा इतिहास

मऊ जनपद के मुहम्मदाबाद गोहना क्षेत्र के सदरपुर गालीबपुर स्थित किंग्स ईडन इंटरनेशनल स्कूल ने इस वर्ष सीबीएसई बोर्ड हाईस्कूल परीक्षा परिणाम में शत-प्रतिशत सफलता हासिल कर नया कीर्तिमान स्थापित किया है।
विद्यालय के कुल 120 छात्र-छात्राएं परीक्षा में शामिल हुए थे और सभी विद्यार्थियों ने सफलता प्राप्त की। स्कूल के इस उत्कृष्ट प्रदर्शन से पूरे क्षेत्र में खुशी और उत्साह का माहौल बना हुआ है।
 निखिल बरनवाल ने 96.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं आसन जमाल और अतीक इकबाल ने 92.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर संयुक्त रूप से दूसरा स्थान प्राप्त किया। आदित्य शर्मा और इंशा खान ने 90.2 प्रतिशत अंक हासिल कर शानदार प्रदर्शन किया।
छात्रों की इस उपलब्धि पर अभिभावकों में खासा उत्साह देखने को मिला। कई अभिभावक भावुक नजर आए और इसे बच्चों की मेहनत व शिक्षकों के मार्गदर्शन का परिणाम बताया।
विद्यालय के प्रिंसिपल भूपेंद्र शर्मा ने सभी सफल छात्र-छात्राओं को मिठाई खिलाकर व फूल-मालाएं पहनाकर सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। वहीं विद्यालय के प्रबंधक डॉ. प्रवीण कुमार मद्धेशिया एवं डायरेक्टर डॉ. मोनिका गुप्ता ने भी सभी छात्रों को बधाई देते हुए शिक्षकों के प्रयासों की सराहना की।
किंग्स ईडन इंटरनेशनल स्कूल की यह उपलब्धि पूरे क्षेत्र के लिए प्रेरणा बन गई है और यह विद्यालय अन्य विद्यार्थियों के लिए एक मिसाल पेश किया है
Uploaded Image Uploaded Image Uploaded Image