हाईस्कूल में 96 प्रतिशत प्राप्तकर देवेश राय ने स्कूल किया टाप

दोहरीघाट--
Uploaded Image

नवल्स एकाडमी दोहरीघाट के दसवीं के छात्र देवेश राय ने 96% अंक प्राप्तकर स्कूल में सर्वोच्च स्थान प्राप्त किया है।दोहरीघाट ब्लाक अंतर्गत कोरौली ग्राम सभा के ख्यातिलब्ध चिकित्सक रहे डा० नागेन्द्र राय के सुपौत्र एवं स्व० आलोक के सुपुत्र देवेश ने अच्छे अंकों से सफलता प्राप्त कर अपने परिवार एवं विद्यालय का नाम रोशन किया है।देवेश के चाचा प्रवीण राय पत्रकार ने बताया कि विगत जून महीने में बड़े भाई साहब का असामयिक निधन हो गया था, जिससे परिवार में बहुत शोक था लेकिन कठिन परिस्थितियों के बावजूद देवेश ने कड़ी मेहनत कर यह सफलता प्राप्त की है जिससे विगत वर्ष में पहली बार परिवार में खुशी का महौल है।इस सफलता के लिए विद्यालय के प्रबंधक सौरभ राय एवं डायरेक्टर अवनीश राय सहित सभी अध्यापकों ने बधाई दी है