कस्बा खास वार्ड नंबर 1 व 11 में कराया जा रहा है नाले का घटिया निर्माण, जनता में रोष

 क़स्बा ख़ास वार्ड नम्बर 1 व 11 मालिकपुरा मे नगर पंचायत घोसी द्वारा नाले का कार्य बहुत ही घटिया ईट व पुराने ईट व हलके मटेरियल से कराया जा रहा है और ठेकेदार से सही और मज़बूत निर्माण कि बात करने पर ठेकेदार द्वारा धमकी व गाली गलौज पर अमादा हो जा रहा है और साथ ही कह रहा है सिस्टम को देख लेने व सिस्टम को पैसे से टेंडर  लेने कि बात कर रहा है आप को बता दें कि बाजार घोसी की प्राचीन बाजार है जो कि प्राचीन शिव मंदिर से नेशनल हाइवे को जोड़ती है ऐसे मे बाजार मे हो रहे गठिया कार्य से भविष्य में बाजार के निवासियों को काफ़ी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है मौके की जांच कर उचित कार्यवाही करने की कृपा करें