मऊ में दशहरा को लेकर पीस कमेटी की बैठक, आयोजकों और डीजे संचालकों को दिए आवश्यक निर्देश

 आगामी दशहरा पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर थाना कोतवाली नगर परिसर में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों के साथ रामलीला, दुर्गा पूजा समितियों के आयोजक व अध्यक्ष तथा डीजे संचालक शामिल हुए।
बैठक में सिटी मजिस्ट्रेट, क्षेत्राधिकारी नगर, एसडीएम सदर, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर, प्रभारी निरीक्षक सरायलखंसी तथा थानाध्यक्ष दक्षिण टोला मौजूद रहे।
अधिकारियों ने आयोजकों एवं डीजे संचालकों की समस्याओं और सुझावों को सुना। सामने आई समस्याओं के समाधान के लिए संबंधित विभागों को आवश्यक कार्रवाई हेतु अवगत कराया गया।
इस दौरान उच्चाधिकारियों द्वारा दिए गए दिशा-निर्देशों से सभी आयोजकों और संबंधित लोगों को अवगत कराया गया। अधिकारियों ने पर्व के दौरान आपसी सौहार्द बनाए रखने तथा प्रशासन द्वारा निर्धारित नियमों और निर्देशों का पालन करने की अपील की।
Uploaded Image Uploaded Image