ब्राह्मण विकास परिषद मऊ द्वारा उपनयन संस्कार को लेकर बैठक हुई संपन्न

 ब्राह्मण विकास परिषद जनपद मऊ के तत्वावधान में चंद्रभानपुर स्थित कार्यालय पर 29 मार्च 2026 को उपनयन संस्कार  संपन्न कराने के लिए ऋषिकेश पांडेय की अध्यक्षता में एक बैठक की गई। परिषद के परिषद के संरक्षक डॉ एस सी तिवारी ने बताया कि  संस्कार के माध्यम से ही सामाजिक परिवर्तन लाया जा सकता है और कुरितियों को दूर किया जा सकता है। रामजी उपाध्याय में बताया कि आजमगढ़ मऊ और बलिया से अधिक से अधिक संख्या में संस्कार में सम्मिलित हो रहे हैं, कुल 251 वटुक का संस्कार कराने का लक्ष्य है।संगठन  के अध्यक्ष ऋषिकेश पाण्डेय ने बताया कि 16 संस्कारों में दसवां संस्कार यज्ञोपवीत का होता है जिसके कराने से ही द्रिज कहलाते हैं अर्थात दूसरा जन्म माना जाता है। जिससे बालक के बौद्धिक आध्यात्मिक और शारीरिक विकास आप प्रतीक माना जाता है और गुरु के सानिध्य में जाकर गायत्री मंत्र और अनुशासन प्राप्त करता है आज समितियां का भी गठन कर लिया गया जो जनेऊ  संस्कार और भंडारा में सहयोग करेंगे। परिषद के महामंत्री संजय कुमार त्रिपाठी ने बताया कि  तीनों ऋणों से मुक्ति पाने के लिए ब्रह्मचर्य जीवन में प्रवेश करता है। आज इसके साथ ही उत्तर प्रदेश शासन द्वारा न नगर पंचायत/ टाउन एरिया में नामित सभासद यशवंत उपाध्याय, प्रेम भूषण पांडेय विशेष त्रिपाठी को परिषद द्वारा सम्मानित किया गया। कार्यक्रम को जय नारायण द्विवेदी अवधेश तिवारी विजय शंकर पांडेय ओम प्रकाश शुक्ला रमाकांत तिवारी डॉक्टर पंकज उपाध्याय यशवंत उपाध्यक्ष संजीव कुमार द्विवेदी जय प्रकाश मिश्रा ने संबोधित किया। इस अवसर पर विजय शंकर तिवारी पंकज उपाध्याय प्रवीण पाठक दीपक शुक्ला ज्ञान प्रकाश मिश्रा संजय कुमार पांडे उमेश मिश्रा जय शंकर दुबे डॉक्टर योगेंद्र नाथ चौबे संजय कुमार दुबे ऋषिदेव तिवारी सूरज तिवारी सत्येंद्रनाथ पांडेय गोपाल दुबे श्याम चौबे  प्रणव चतुर्वेदी अशोक तिवारी  उपस्थित रहे कार्यक्रम का संचालन संजय कुमार त्रिपाठी ने किया