अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग, महिलाओं एवं अन्य वंचित वर्गों के सामाजिक न्याय, समान अवसर एवं उचित प्रतिनिधित्व की मांग को लेकर आजाद समाज पार्टी (कांशीराम), जनपद मऊ ने गुरुवार को जिला मुख्यालय पर ज्ञापन सौंपा।
जिलाध्यक्ष शिवाजी गौतम के नेतृत्व में सौंपे गए ज्ञापन में आरक्षण व्यवस्था के प्रभावी क्रियान्वयन, रिक्त आरक्षित एवं बैकलॉग पदों पर शीघ्र भर्ती तथा वंचित वर्गों की विभिन्न संस्थाओं में उचित भागीदारी सुनिश्चित करने की मांग की गई।
कार्यक्रम में मुहम्मदाबाद प्रभारी प्रत्याशी डॉ. प्रेमचंद प्रधान, मधुबन प्रभारी प्रत्याशी शिव सागर यादव, प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक नसीम अहमद, जिला महासचिव प्रवीण कुमार, बिलाल खान, रामशब्द प्रजापति, आशुतोष चंद्रा, रितिक कुमार सहित पार्टी के अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
पार्टी पदाधिकारियों ने कहा कि आरक्षण सामाजिक एवं ऐतिहासिक असमानताओं को दूर करने का एक संवैधानिक माध्यम है। ज्ञापन जिलाधिकारी मऊ के माध्यम से महामहिम राष्ट्रपति को प्रेषित किया गया।
