रोटरी क्लब प्राइड द्वारा नि:शुल्क मोतियाबिंद जांच एवं ऑपरेशन शिविर का आयोजन, 31 लोगों का ऑपरेशन


Uploaded Image

 रोटरी क्लब प्राइड द्वारा  आर.जे. शंकरा आई हॉस्पिटल, वाराणसी के सहयोग से रविवार को राजस्थान भवन में नि:शुल्क मोतियाबिंद जांच एवं ऑपरेशन शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में लोगों ने पहुंचकर नेत्र परीक्षण कराया। विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम द्वारा 105 मरीजों की आंखों की जांच की गई तथा 31 मोतियाबिंद से पीड़ित मरीजों को ऑपरेशन के लिए चयनित किया गया। चयनित मरीजों का लेंस प्रत्यारोपण विधि से नि:शुल्क ऑपरेशन के लिए आर.जे. शंकरा आई हॉस्पिटल, वाराणसी भेजा गया। 
 कार्यक्रम संयोजक आलोक खंडेलवाल में बताया कि चयनित मरीजों को शिविर के दिन ही बस के माध्यम से अस्पताल ले जाने की नि:शुल्क व्यवस्था की गई है। अस्पताल में मरीजों के उपचार के साथ भोजन की भी नि:शुल्क व्यवस्था उपलब्ध कराई जाएगी। पिछले वर्ष भी क्लब द्वारा 5 शिविर आयोजित किए गए थे जिसमें 250 मरीजों का निशुल्क ऑपरेशन कराया जा चूका है। क्लब के अध्यक्ष विशाल शर्मा एवं सचिव डॉ रघुनंदन अग्रवाल ने अपने संबोधन में कहा कि आंखों की रोशनी व्यक्ति के जीवन की सबसे महत्वपूर्ण आवश्यकताओं में से एक है। आर्थिक कठिनाइयों के कारण कोई भी जरूरतमंद व्यक्ति मोतियाबिंद जैसी समस्या का उपचार कराने से वंचित न रहे, इसी उद्देश्य से रोटरी क्लब प्राइड मऊ द्वारा आर.जे. शंकरा आई हॉस्पिटल के सहयोग से इस नि:शुल्क शिविर का आयोजन किया गया है। शिविर में आए हुए मरीजों और उनके सहयोगियों के लिए श्री हनुमंत सेवा कृपा समिति के द्वारा निशुल्क भोजन के पैकेट का वितरण किया गया।
शिविर के आयोजन में क्लब अध्यक्ष रो विशाल शर्मा, कार्यक्रम संयोजक रो आलोक खंडेलवाल तथा सचिव रो डॉ. रघुनंदन अग्रवाल के साथ सदस्य राकेश गर्ग, गिरिराज शरण अग्रवाल, जितेंद्र राखोलिया, आशीष अग्रवाल, विनोद वर्मा,कृष्णा खंडेलवाल, बृजेश उमर, अरुण अग्रवाल डॉ जी एस अग्रवाल, रत्नेश सिन्हा, राजेश तुलस्यान, अनूप खंडेलवाल, पंकज खंडेलवाल, अमित सिंघल, सौरभ मद्धेशिया, अतुल जायसवाल, अजय अग्रवाल उपस्थित थे।