घोसी सहकारी चीनी मिल के संचालन संबंधी उहापोह की स्थिति में आज प्रदेश के गन्ना राज्य मंत्री श्री संजय गंगवार जी से मुलाक़ात कर विस्तार से चर्चा की गई और वास्तविक स्तिथि से अवगत कराया गया , वार्ता के दौरान एक ताज्जुब करने वाली झूठी बात यह निकल कर आयी कि शासन के पास यह बात नीचे से लगातार बतायी जा रही है कि घोसी में आजमगढ़ के अपेक्षाकृत गन्ने का उत्पादन कम है । मेरे अनुरोध पर उन्होंने प्रमुख सचिव गन्ना विभाग से तत्काल बात की और अधिकारियों के विरुद्ध कार्यवाही के लिए कहा । मैंने पहले भी कहा है और आज फिर कह रहा हूँ कि जनता से जुड़े किसी भी मुद्दे पर वॉक ओवर मैं नहीं देने वाला !!

HomeUnlabelled
पूर्व सांसद अतुल राय ने गन्ना राज्य मंत्री संजय गंगवार से घोसी सहकारी चीन मिल के बारे में की बात
