6 साल की नन्हीं इशाल बसरी ने रखा पहला रोजा, परिवार में खुशी का माहौल

6 साल की नन्हीं इशाल ब


सरी ने रखा पहला रोजा, परिवार में खुशी का माहौल
मऊ। रमजान के पवित्र महीने में 6 वर्ष की नन्हीं बच्ची इशाल बसरी ने अपना पहला रोजा रखकर सभी का दिल जीत लिया। इतनी कम उम्र में रोजा रखने के उसके जज्बे की क्षेत्र में खूब सराहना हो रही है।
इशाल बसरी, शाहिद जावेद लारी की सुपुत्री हैं। परिवार वालों के अनुसार इशाल बसरी ने खुद रोजा रखने की इच्छा जताई और पूरे उत्साह व अनुशासन के साथ अपना पहला रोजा पूरा किया। बच्ची की लगन और हौसले को देखकर परिजन बेहद खुश नजर आए।
रोजा पूरा होने पर परिवार और मोहल्ले के लोगों ने इशाल को दुआओं और आशीर्वाद से नवाजा। इस मौके पर घर में खुशी का माहौल रहा और परिजनों ने इसे बच्ची की अच्छी परवरिश और धार्मिक संस्कारों का परिणाम बताया।
परिवारजनों ने बताया कि इशाल बसरी पढ़ाई के साथ-साथ धार्मिक गतिविधियों में भी रुचि रखती है। नन्हीं उम्र में उसके इस संकल्प की लोग प्रशंसा कर रहे हैं और उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना कर रहे हैं।