मऊ, 26फरवरी 2026: गुरुवार को स्थानीय शीतला माता मंदिर के पावन प्रांगण में वैश्य समाज के विभिन्न उपजाति की एक महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक संपन्न हुई। इस बैठक में वैश्य समाज के प्रतिनिधियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया बैठक का संचालन राजीव साहू जी ने किया
बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि वैश्य समाज की एकजुटता, आपसी प्रेम और सांगठनिक शक्ति को प्रदर्शित करने के लिए आगामी 22 मार्च को मऊ जिले में एक 'भव्य वैश्य होली मिलन समारोह' आयोजित किया जाएगा
बैठक को पूर्व चैयरमेन अमिला अजय गुप्त, संजय वर्मा,कमलेश चौरसिया, अशोक साहू ,अखिलेश बरनवाल ,मीना अग्रवाल का अजय जायसवाल जी ने संबोधित करते हुए कहाँ की वैश्य समाज के सभी उपवर्ग एक ही परिवार के सदस्य हैं। इस होली मिलन का मुख्य उद्देश्य "विविधता में एकता" के मंत्र को चरितार्थ करना है। महाराजा अग्रसेन जी के सिद्धांतों पर चलते हुए, समाज के हर वर्ग को एक साथ लाकर सामाजिक और आर्थिक मजबूती की दिशा में यह एक ऐतिहासिक कदम होगा 22 मार्च को होने वाले इस विशाल समारोह में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ-साथ फूलों और गुलाल की होली खेली जाएगी। साथ ही समाज के प्रतिभावान व्यक्तियों का सम्मान भी किया जाएगा। समारोह को सफल बनाने के लिए विभिन्न समितियों का गठन किया गया है जो जिले के कोने- कोने में जाकर स्वजातीय बंधुओं को आमंत्रित करेंगी।
आज की बैठक में जिले के प्रतिष्ठित समाजसेवी पूर्व चैयरमेन अमिला अजय गुप्त, अजय जायसवाल,चैयरमेन मुन्ना गुप्ता,अजय साहू,डॉ रामगोपाल गुप्त, कन्हैया जायसवाल ,अभिषेक मद्धेशिया, श्रीराम जायसवाल, कमलेश चौरसिया ,अशोक साहू, आंनद गुप्ता, बी. बी. चौरसिया,अखिलेश बरनवाल, मीना अग्रवाल ,संतोष वर्मा,संजय वर्मा, बेचू चौरसिया, शम्भू मद्धेशिया, हेमराज मद्धेशिया मौजूद रहे सभी ने एक स्वर में संकल्प लिया कि 22 मार्च का यह आयोजन मऊ जिले के इतिहास में वैश्य एकता की एक नई मिसाल कायम करेगा
