अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश आवाहन पर स्वदेशी व्यापारी जुटान के अंतर्गत नगर के रोजा

बाजार स्थित शिविर कार्यालय पर व्यापारियों की एक बैठक आयोजित किया गया जिसमें व्यापारियों को स्वदेशी वस्तुएं अपनाकर अपने सोच को परिवर्तित करने के लिए प्रेरित किया गया।इस अवसर पर अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल जनपद मऊ के जिलाध्यक्ष डॉ राम गोपाल गुप्त ने कहा कि स्वदेशी वस्तुओं को अपनाने से ही भारत पुनः सोने की चिड़िया बन सकता है। डा गुप्त ने कहा कि व्यापारी समाज को निर्यात के क्षेत्र में आगे बढ़कर प्रयास करने की आवश्यकता है। बैठक में सरकार से मांग किया गया कि बहुराष्ट्रीय कंपनियों पर नियंत्रण करने के लिए कठोर और ठोस कदम उठाया जाए और स्पष्ट नीति बनाई जाए जिससे कि खुदरा व्यापार सुरक्षित रह सके। इस अवसर पर अजहर फैजी ने कहा कि अंग्रेजों द्वारा बनाए गए कानून को जड़ से खत्म करते हुए इंस्पेक्टर राज और भ्रष्टाचार को समाप्त किया जाए जिससे व्यापारी दिल खोलकर स्वतंत्र वातावरण में व्यापार कर सके ।इस अवसर पर मुख्य रूप से कन्हैया लाल जायसवाल अभिषेक मद्धेशिया महातम यादव सुभाष कन्नौजिया दिनेश बरनवाल गामा यादव नीरज अग्निवेश अजय मिश्र आनंद कुमार हाजी अनवर अली अनिल शर्मा ओम प्रकाश गुप्ता स्वतंत्र कुमार मुन्ना आदि मौजूद रहे।