भाजपा सभासद राकेश कुमार तिवारी के आवास निकट पुरानी तहसील पर राज्य कर मऊ के प्रशासनिक अधिकारी मनोज कुशवाहा की पदोन्नतियों हो कर राज्य कर अधिकारी होने पर पर स्थानीय परिचित जनों में खुशी की लहर दौड़ गई। श्री कुशवाहा स्थानीय नगर में आर्य समाज के स्थाई निवासी है जिनकी शिक्षा दीक्षा यही हुई है। मित्रों तथा शुभचिंतकों ने पदोन्नत मनोज कुशवाहा को सम्मानित करते हुए बधाई दिया।
जिसमें प्रमुख रूप से डॉक्टर अजीत सिंह, डॉक्टर धर्मेंद्र राय ,भाजपा जिला कोषाध्यक्ष सत्यमित्र सिंह "दिनेश", सुधीर दयाल, ललित यादव ,जिला शासकीय अधिवक्ता अजय कुमार सिंह, डा मयंक चौबे, संजय सिंह आदि उपस्थित रहे।
