भारत रंग महोत्सव 2026 विश्व का सबसे बड़ा रंग महोत्सव जिसमें देश-विदेश से बड़े-बड़े नाटकों का आयोजन किया जाता है। इसका आयोजन भारत की प्रख्यात और सबसे बड़ी नाट्य संस्था राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय ( National School of Drama) नई दिल्ली द्वारा किया गया । इस महोत्सव के समापन समारोह पर लौह पुरुष नाटक नाम का मंचन किया गया जिसमें शिवम यादव ने अभिनय करते हुए दूसरे मुख्य पात्र महात्मा गांधी की भूमिका निभाई।
शिवम यादव शुरू से ही मऊ जिले के ताहिरपुर गांव के रहने वाले है शिवम यादव की प्रारंभिक शिक्षा प्राथमिक विद्यालय ताहिरपुर से हुई है। अभी वर्तमान में शिवम यादव दिल्ली में रहते हैं और दिल्ली में ही पिछले 3 सालों से रंगमंच से जूटे है। शिवम यादव फिल्म जगत के प्रसिद्ध कलाकार मनोज जोशी श्री चितरंजन त्रिपाठी अश्वत भट्ट और आसिफ अली के साथ काम किया है।
नाटक का निर्देशन National School of Drama के निदेशक श्री चित्तरंजन त्रिपाठी जी द्वारा किया गया।
