मऊ। अनेकता में एकता का संदेश देता होली का त्यौहार एक अनूठा त्यौहार है। जहां लोग आपस के बैर भाव भुलाकर परस्पर गले मिलते नजर आते हैं। उक्त बातें जायसवाल समाज सेवा समिति द्वारा आयोजित होली मिलन समारोह के दौरान संबोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष रामाश्रय मौर्य ने कहा।
नगर के पुरानी तहसील स्थित एक प्लाजा में जायसवाल समाज सेवा समिति द्वारा आयोजित होली मिलन समारोह में उपस्थित लोगों ने जमकर एक दूसरे को रंग अमीर गुलाल लगाया। इसके साथ ही कार्यक्रम स्थल पर आधा दर्जन से अधिक अलग-अलग प्रकार के क्विज कराए गए, जिसके दौरान काफी बड़ी संख्या में उपहार भी बांटे गए। वही कार्यक्रम में अंत तक उपस्थित लोगों को प्रवेश के समय ही एकत्रित किए गए कूपन के आधार पर लकी ड्रा के माध्यम से भी पुरस्कार बांटे गए। होली मिलन समारोह के दौरान एक तरफ जहां रंग, अबीर गुलाल के विविध रंग देखने को मिले वही उपस्थित लोगों द्वारा भी भाँति भांति के कार्यक्रमों के माध्यम से समाज के अलग-अलग रूप प्रदर्शित किए गए।
सर्वश्रेष्ठ रोमांटिक पति पत्नी जोड़ी के रूप में क्रमशः कन्हैया - विनीता, नीरज - सुमन व पीयूष - शिवांगिनी को पुरस्कार दिया गया। कार्यक्रम के दौरान महिलाओं द्वारा किए जाने वाले क्विज प्रतियोगिता ही छाए रहे। इस दौरान एक तरफ जहां लोगों के आगमन के दौरान ही बॉक्स में कूपन इकट्ठा कर उपहार की व्यवस्था की गई थी। वहीं सुपर वुमन, सुपर पेयर, सुपर डांस व अन्य गतिविधियों पर भी नजर रखते हुए विजेताओं की घोषणा किए गए। इस दौरान उपहार स्वरूप ट्रॉली बैग, वाटर कूलर, प्रेस आयरन, सैंडविच मेकर, बर्तन सेट सहित तरह तरह के पुरस्कार वितरित किए गए। होली के रंग में रंगा जायसवाल समाज के लोगों द्वारा देर रात तक जमकर धमाल मचाई गए। जहां तमाम प्रतियोगिता होती रही। कार्यक्रम के दौरान निधी जायसवाल द्वारा आयोजित किया गया बैलून क्विज, चेयर डांस चर्चा में बना रहा। कार्यक्रम के दौरान भाजपा क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अरविंद जायसवाल, दोहरीघाट नगर पंचायत अध्यक्ष विनय जायसवाल, जिलाध्यक्ष जायसवाल समाज लालबहादुर जायसवाल, कैलाश जायसवाल, मुन्ना जी जायसवाल, प्रतीक जायसवाल, डॉ ए के रंजन, प्रवीण जयसवाल, कन्हैया लाल, पीयूष, सुगंध, संतोष, नवीन, नीरज, जुगनू, दीपक, अमित, राधेश्याम जायसवाल, संजीव जयसवाल "डिम्पल" सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।
