इनर व्हील क्लब तत्वज्ञान द्वारा महिला दिवस के अवसर पर शहर के प्रसिद्ध यशराज ढाबा में एक अत्यंत सुंदर और गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर समाज में उत्कृष्ट कार्य करने वाली कई प्रतिभाशाली महिलाओं को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में वरिष्ठ फौजदारी अधिवक्ता श्रीमती निर्मला यादव जी, एडवोकेट सिविल कोर्ट मऊ पूजा कुमारी जी, जिन्होंने नेशनल योगा प्रतियोगिता में भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया, तथा उनकी साथी शारदा जी, जिन्हें लंबी कूद में राष्ट्रपति योग्यता स्तर पर स्वर्ण पदक प्राप्त हुआ है, को सम्मानित किया गया। साथ ही सुप्रसिद्ध भागवत कथा वक्ता रागिनी मिश्रा जी को भी महिला दिवस के अवसर पर विशेष सम्मान प्रदान किया गया।कार्यक्रम में क्लब की सभी वरिष्ठ पदाधिकारी एवं सदस्याएं उपस्थित रहीं। क्लब की अध्यक्ष मीना अग्रवाल जी ने अपने संबोधन में कहा कि आज की नारी हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही है और महिलाओं को सदैव सशक्त एवं आत्मनिर्भर रहना चाहिए।इस कार्यक्रम की संयोजक मीता जालान, शोभा थरट, अंजू सक्सेरिया, रंजना जालान, डॉ. गुंजन आदि थीं। इन सभी संयोजकों ने क्लब की सदस्याओं को नारी सशक्तिकरण से जुड़े विभिन्न विषय दिए, जिन पर सभी महिलाओं ने अपने विचार व्यक्त किए और अपनी प्रतिभा का सुंदर प्रदर्शन किया।इस अवसर पर क्लब की पीडीसी डॉ. आशा खत्री जी, बेनू अग्रवाल जी, डॉ. कुसुम वर्मा जी, पूनम वर्मा जी, क्लब की सचिव डॉ. अंजुला द्विवेदी जी, क्लब की संपादक रीतु अग्रवाल जी, आईएसओ निधि अग्रवाल जी, कोषाध्यक्ष सुधा त्रिपाठी जी सहित अनेक गणमान्य सदस्याएं उपस्थित रहीं।सभी की सहभागिता से महिला दिवस का यह कार्यक्रम अत्यंत सुंदर और प्रेरणादायक वातावरण में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

