नगर पालिका के प्रस्तावित विस्तार के विरूद्ध ग्राम प्रधानों का कलेक्ट्रेट में प्रदशॅन


नगर पालिका के प्रस्तावित विस्तार के विरूद्ध ग्राम प्रधानों का कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन
पंचायती राज ग्राम प्रधान संगठन का मिला समर्थन

ग्राम पंचायतों का अस्तित्व समाप्त करना सरकार का निन्दनीय कदम
मऊ जनपद के मऊ नगर पालिका, कोपागंज, अमिला आदि नगर पंचायतों में शासन द्वारा प्रस्तावित लगभग 75 गाॅवों को शामिल करनें के कार्यवाही पर ग्राम प्रधान ने शासन का जोरदार विरोध किया। पंचायती राज ग्राम प्रधान संगठन के बैनर तले जनपद के सैकड़ों प्रधानों एवं संगठन के पदाधिकारियों ने प्रदेश प्रभारी रविन्द्र राय के नेतृत्व एवं अजय जायसवाल जिलाध्यक्ष की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट परिसर में एकदिवसीय धरना आयोजित कर शासन को सम्बोधित करते हुए संगठन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, उत्तर प्रदेश प्रभारी रविन्द्र र ाय ने कहा कि जिन गा्रम पंचायतों में अभी केवल उस गाॅव के ही लोग रहते है तथा उसका स्वरूप आज भी गाॅव का है जहाॅ मनरेगा के अन्तर्गत नब्बे प्रतिशत कार्यों की सम्भावना है उसको भी नगर बनाने की सोच अति निन्दनीय है। कई वक्ताओं ने सरकार से यह माॅग किया कि जो ग्राम पंचायतों व गाॅव शहर के अन्दर आ गए है केवल उन्ही को शामिल करना न्याय संगत होगा। संगठन के जिला उपाध्यक्ष अमित कुमार कन्नौजिया ने अभी ग्राम पंचायतों को गाॅव ही रहने में जनता की भलाई हे। जो गाॅव पाॅच साल पूर्व नगर पालिका में चले गए वहाॅ का विकास एकदम ठप हो गया है। अध्यक्षता करते हुए संगठन के जिलाध्यक्ष अजय जायसवाल ने प्रधानों को आश्वस्त किया कि आपके संघर्ष में मेरा संगठन पूरी तरह से आपके साथ है। संगठन की जहाॅ जरूरत पड़ेगी वहाॅ आपके साथ हम खड़ा रहेगें। धरना के दौरान पाॅच सुत्रीय माॅग जिलाधिकारी महोदय के माध्यम से मा0 मुख्यमंत्री उ0प्र0 सरकार को सौंपी गयी जिसकी प्रतिलिपि नगर विकास मंत्री ए0के0 शर्मा व अध्यक्ष जिला पंचायत मनोज राय को भी दी गयी है। धरना के दौरान श्रीधर राय, उमेश यादव, संजय यादव, हरिकेश यादव, मनीष कुमार, सौरभ सिंह, प्रवीण राय, मदन चैहान, रामाशीष जितेन्द्र राजभर, प्रवीण राय, अमरजीत चैहान, चन्द्रभाराम, अजय राजभर, सूर्यभान चैहान आदि लोग शामिल रहे