आज से चलेगी गोरखपुर-सिवान पैंसेजर ट्रेन

 


कोरोना काल में दो साल से बंद गोरखपुर-सिवान पैसेंजर ट्रेन छह अगस्त से कप्तानगंज-थावे रेलमार्ग पर दौड़ने लगेगी। हर स्टेशन पर ट्रेन का ठहराव होने से इसका लाभ यात्रियों को मिलेगा। लोगों का कहना है कि ट्रेन चालू होने पर क्षेत्र में व्यापारिक गतिविधियां भी बढ़ेंगी।

गोरखपुर-सिवान पैसेंजर ट्रेन की समयसारिणी भी घोषित कर दी गई है। ट्रेन छह अगस्त से गोरखपुर से नियमित चलेगी। गोरखपुर से सुबह 5:30 बजे छूटकर ट्रेन 5:42 बजे कैंट, 5:51 बजे उनौला, 6:01 बजे पिपराइच, 6:11 बजे महुअवा खुर्द, 6:16 बजे बोदरवार, 6:30 बजे कप्तानगंज, 6:45 बजे मठिया बरघाट, 6:50 बजे लक्ष्मीगंज, 6:58 बजे रामकोला पहुंचेगी।पैसेंजर 7:08 बजे बड़हरागंज, 7:21 बजे पडरौना, 7:31 बजे कठकुइया, 7: 40 बजे चाफ, 7:45 बजे दुदही, 7:54 बजे गौरीश्रीराम, 8:03 बजे तमकुहीरोड, 8:13 बजे तरयासुजान, 8:21 बजे तीनफेडिया, 8:26 बजे जलालपुर, 8:35 बजे सिपाया, 8:48 बजे सासामुसा पहुंचेगी।

यह ट्रेन 8:55 बजे नरकटिया बाजार, 9:05 बजे थावे, 9:20 बजे हथुआ, 9:48 बजे अमलोरी सरसर, 10:02 बजे सिवान कचहरी और 10.20 बजे सिवान जंक्शन पहुंचेगी।