मऊ नगरपालिका में नवागन्तुक अधिशासी अधिकारी डॉ. मणि भूषण तिवारी ने संभाला कार्यभार 


Uploaded Image

 नगर पालिका परिषद में नवागन्तुक अधिशासी अधिकारी डॉ. मणि भूषण तिवारी ने गुरुवार को विधिवत रूप से अपना कार्यभार ग्रहण कर लिया। कार्यभार संभालने के अवसर पर पालिकाध्यक्ष अरशद जमाल ने अधिशासी अधिकारी का स्वागत करते हुए  शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि नए *अधिशासी अधिकारी डॉ. मणि भूषण तिवारी* के आने से नगर के विकास कार्यों को नई गति मिलेगी। 

 अरशद जमाल ने कहा कि अधिशासी अधिकारी डॉ मणिभूषण तिवारी के  प्रशासनिक अनुभव और कार्यकुशलता से नगर के विकास, सफाई व्यवस्था, पेयजलापूर्ति, सड़क निर्माण तथा जनहित से जुड़ी योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित होगा। उन्होंने उम्मीद जताई कि नए अधिशासी अधिकारी के नेतृत्व में लंबित विकास योजनाओं को शीघ्र पूरा किया जाएगा। कार्यभार ग्रहण करने के बाद नवागन्तुक अधिशासी अधिकारी डॉ. मणि भूषण तिवारी ने कहा कि नगर पालिका का उद्देश्य नागरिकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना है। इसके लिए जनप्रतिनिधियों तथा प्रशासन के बीच समन्वय आवश्यक है। उन्होंने संकल्प जाहिर करते हुए कहा कि नगर हित को सर्वोपरि रखते हुए पारदर्शिता और जवाबदेही के साथ कार्य किया जाएगा। उन्होंने नगर के विकास और नागरिकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने हेतु पूरी निष्ठा से कार्य करने का भरोसा दिलाया।कार्यभार हस्तांतरण के दौरान पालिका के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भी नए अधिशासी अधिकारी को शुभकामनाएं दीं और नगर के सर्वांगीण विकास के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प व्यक्त किया। इस अवसर पर सभासदगण, पालिका के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।